फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविवार उपाय: इन कामों को करने से मिलता है सूर्य देव का आशीर्वाद

Sun, 24 May 2020 02:44 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 24 May 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
sunday remedies totke upay puja tips to get lord surya blessings
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य भगवान का होता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा की जाती है। रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने से मनवांछित फल मिलता है। आज हम आपको बताएंगे रविवार के दिन किन कामों को करने से सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।


 
sunday remedies totke upay puja tips to get lord surya blessings

सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं

  • रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। सिर्फ रविवार ही नहीं नित्य सूर्य देव को को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल चढ़ाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

 

sunday remedies totke upay puja tips to get lord surya blessings

मंत्र जप करें

  • धार्मिक शास्त्रों में मंत्र जप का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य देव को प्रस्नन करने के लिए इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए....


''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday remedies totke upay puja tips to get lord surya blessings

रविवार को गुड़ का दान करना चाहिए

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। आप अपनी इच्छानुसार भी दान कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
sunday remedies totke upay puja tips to get lord surya blessings

सूर्य देव की आरती करें....

  • श्री सूर्यदेव की आरती


ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरंपार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed