{"_id":"b934927d6d56927c48c9f4e02c5d97fd","slug":"narak-chaturdashi-katha-krishna-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरक चतुर्दशी के दिन करें यह काम, नहीं डराएंगे यमराज","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
नरक चतुर्दशी के दिन करें यह काम, नहीं डराएंगे यमराज
राकेश झा/टीम डिजिटल
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के एक दिन पहले यानी कार्तिक कृष्ण चतुदर्शी तिथि को छोटी दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस तिथि को शास्त्रों में नरक चतुर्दशी बताया गया है। इस दिन प्रातः काल स्नान करके यम तर्पण एवं शाम के समय दीप दान का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि इससे मृत्यु के बाद यम का भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें, दीपावली के यह शगुन बताते हैं लक्ष्मी की कृपा आप पर है
विज्ञापन
पुराणों में नरक चतुर्दशी को लेकर एक बड़ी ही रोचक कथा है। नरकासुर नामक एक असुर ने 16 हजार कन्याओं को बंदी बनाकर रखा था। भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध करके इन कन्याओं को बंधन मुक्त करवाया।
विज्ञापन
नरकासुर के बंदीगृह से मुक्त होने के बाद इन कन्याओं ने श्री कृष्ण से कहा कि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा अतः आप ही कोई उपाय करें जिससे समाज में हमारा सम्मान बना रहे। समाज में इन कन्याओं को सम्मान दिलाने के लिए सत्यभामा के सहयोग से श्री कृष्ण ने सभी कन्याओं से विवाह कर लिया।
पढ़ें,वार्षिक राशिफलः 2015 दीपावली तक कैसा रहेगा आपका समय
नरकासुर का वध और 16 हजार कन्याओं के बंधन मुक्त होने के उपलक्ष्य में नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान की परंपरा शुरू हुई।