{"_id":"0ac3ef912abaa077c3056187385cdb46","slug":"nag-panchmi-nag-pooja-in-hindu-dharm-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए होती है नाग की पूजा, मिलता है ये खास लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इसलिए होती है नाग की पूजा, मिलता है ये खास लाभ
पं जयगोविंद शास्त्री/ ज्योतिषशास्त्री
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सृष्टि के आरंभ के समय से ही श्रावण मास की शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता रहा है। तिथियों के स्वामी सूर्य ने यह तिथि नागों के लिए निर्धारित की है।
विज्ञापन
महर्षि दुर्वासा के श्राप से जब तीनों लोक श्रीहीन हो गए तब महादेव की आज्ञा से समुद्र मंथन का कार्य आरम्भ हुआ जिसमे नागों के राजा वासुकि का प्रयोग रस्सी के रूप में किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें,सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
समुद्र मंथन से निकले ′कालकूट′ विष को गले में धारण कर शिव ने सृष्टि का विनाश होने से बचाया। विषग्राही भगवान् शिव के गले में लिपट कर कालकूट विष के दाहकत्व को कम करते हुए ′अनंत′ नामक नाग हार के रूप सुशोभित होते हैं। ये मानव शरीर में मूलाधार चक्र से सहस्रासार चक्र तक मेरुदंड स्वरूप हैं।
विज्ञापन
इनकी पूजा-अर्चना से कालसर्प दोष, अकाल मृत्यु, और विषधर जीवों के दंश का भय नहीं रहता। नागपंचमी को अष्टनागों की पूजा की जाती है।
पढ़ें,सूर्य आए सिंह राशि में, जानें अगले एक महीने किसकी रहेगी मौज
ये ग्रह के समाज तेजस्वी है। इनमें अनन्त नाग सूर्य, वासुकि चंद्रमा, तक्षक भौम, कर्कोटक बुध, पद्म बृहस्पति, महापद्म शुक्र, कुलिक और शंखपाल शनि ग्रह के रूप हैं। नागों के कई स्वरूप है। उनकी विधिवत पूजा कल्याणकारी है।