सूर्य देव हर राशि में एक महीने रहते हैं और इस तरह बारह महीने में बारह राशियों में भ्रमण करते हैं। 17 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में पहुंच चुके हैं। सिंह राशि राशिचक्र की पांचवीं राशि है जिसके स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं।
ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि सिंह राशि में सूर्य के आगमन से सूर्य का गुरु और बुध के साथ युति संबंध बना है। साथ ही केतु के साथ षडाष्टक संबंध जबकि राहु, मंगल और शुक्र के साथ द्विद्वादश संबंध। ऐसे में सूर्य के मजबूत होने पर भी इनका प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा।
देश दुनिया की बात करें तो सीमा पार आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती है, इसलिए सेना और पुलिस को अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। राजनीतिक गतिरोध बढ़ेगा जिससे आम जनता को परेशानी हो सकती है।
सरकारी आंकडों में महंगाई दर में भले ही कमी दिखेगी लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता को रोजमर्रा की चीजों में अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी।
राशियों पर प्रभाव की बात करें तो सिंह राशि वाले इन दिनों अधिक उर्जावान और सक्रिय रहेंगे। अन्य राशियों पर सूर्य का प्रभाव इस प्रकार रहेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।