Nag Panchami Aarti: आज नाग पंचमी पूजा के दौरान जरूर करें नाग देवता की आरती, दूर होंगे दुख दर्द
Nag Panchami Aarti: आज नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन नाग देवता की पूजा के साथ आरती जरूर करनी चाहिए। नाग देवता की आरती करने से जीवन में समृद्धि आती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nag Panchami Ki Aarti in Hindi: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 2 अगस्त , मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व है। ये दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। इस दिन लोग नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत रखने को और नाग देवता की पूजा करने को शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। साथ ही इस दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ आरती जरूर करनी चाहिए। नाग देवता की आरती करने से जीवन में समृद्धि आती है। नाग देवता की आरती इस प्रकार है...
नाग पंचमी की आरती
श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।
पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।
शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।
वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।
नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।