फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   nag panchami 2025 snake slime remedies and upay

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर जानिए सांप और इसके केंचुली से जुड़े उपाय और धार्मिक महत्व

Mon, 28 Jul 2025 05:17 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Jul 2025 05:17 PM IST
सार

शास्त्रों के अनुसार अगर कहीं भी सांप की केंचुली मिले तो उसे अपने घर में रखा जा सकता है। ऐसे करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहती है।

विज्ञापन
nag panchami 2025 snake slime remedies and upay
Nag Panchami - फोटो : adobe stock

विस्तार

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और कल यानी 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार है। हिंदू धर्म में नाग पचंमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा होती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से जीवन से सर्पदंश का डर समाप्त हो जाता है। नाग पंचमी पर नाग देवता से जुड़े कुछ उपायों को करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तंत्र मंत्र में सांप और सापों के केंचुली से जुड़े उपायों को करने का विशेष महत्व होता है। जीवन में कुछ बाधाओं को दूर करने के लिए सांपों के केंचुली को घर में रखने का खास महत्व होता है। सांपों को केंचुली को घर पर रखने से घर पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बिगड़े हुए काम पूरे होने लगते हैं। 
विज्ञापन


सपने में सांप के केंचुली का दिखना
अक्सर कई लोगों के सपने में सांप तो दिखाई देते हैं लेकिन सांप की केंचुली का दिखाई देना बहुत ही दुर्लभ संकेत माना जाता है।  सपने मे सांप की केंचुली का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर सांप की केंचुली सपने में दिखाई दे तो इससे इस बात की तरफ इशारा मिलता है कि जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है। 
विज्ञापन

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी की पूजा में करें इन नियमों का पालन, जानें पूजा सामग्री और मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप की केंचुली के उपाय
शास्त्रों के अनुसार अगर कहीं भी सांप की केंचुली मिले तो उसे अपने घर में रखा जा सकता है। ऐसे करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहती है। घर पर सांप की केंचुली रखने से बुरी नजर का खतरा नहीं रहता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि सांप की केंचुली खंडित नहीं होनी चाहिए। 

Nag Panchami 2025: शिव योग में 29 जुलाई को मनाया जाएगा नाग पंचमी का पर्व, पूजा से आएगी समृद्धि


हिंदू मान्यताओं में सांप की केंचुली को घर पर रखना बहुत ही शुभ होता है। यह एक मुखी रुद्राक्ष जितना लाभकारी और शुभ माना जाता है। सांप की केंचुली को घर पर रखने से धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती और घर पर नकारात्क शक्तियों का प्रभाव कम रहता है। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है,सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।नाग पंचमी के दिन अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्टनागों का ध्यान कर पूजा करें।  इसके बाद नाग देवता से घर में सुख-शांति और सुरक्षा की प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed