फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mundan before prayag ganga snan

प्रयाग में स्नान से पूर्व मुण्डन जरूरी

Fri, 18 Jan 2013 03:38 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 18 Jan 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
mundan before prayag ganga snan

शास्त्रों में प्रयाग में लगने वाले कुंभ स्नान का बड़ा महत्व बताया गया है। कुंभ के दौरान शाही स्नान के दिन गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाने से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं।

विज्ञापन


स्कंदपुराण के अनुसार अश्वमेघ और सौ वाजपेयी यज्ञ करने, लाख बार भूमि की प्रदक्षिणा करने एवं  कार्तिक में हजार बार गंगा स्नान करने तथा माघ में सौ बार एवं बैशाख में करोड़ बार नर्मदा स्नान करने का जो पुण्य प्राप्त होता है वह पुण्य महाकुंभ में एक बार स्नान करने पर ही सुलभ प्राप्त हो जाता है। इसलिए कुंभ में स्नान करने के लिए देश-विदेश से लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन


कुंभ स्नान के संदर्भ में यह मान्यता है कि स्नान करने से पूर्व मुण्डन करवाना चाहिए। स्त्रियों के लिए नियम है कि स्नान से पूर्व बाल कटवाकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद संगम में डुबकी लगाएं। संगम तट पर मुण्डन करवाकर स्नान करने के संदर्भ में ऐसी मान्यता इसलिए है क्योंकि माना जाता है कि बालों की जड़ों में पाप आश्रय लेकर टिके रहते हैं। मुण्डन करवाकर डुबकी लगाने से पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मान्यता के कारण बहुत से लोग संगम तट पर मुण्डन करवाते हैं। कुंभ के अलावा भी अन्य दिनों में प्रयाग तट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्घालु मुण्डन करवाते नज़र आते हैं। आधुनिक समय में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो मुण्डन करवाना पसंद नहीं करते हैं ऐसे लोग बालों की एक लट कटवाकर इस नियम को पूरा कर लेते हैं।


मुण्डन के संदर्भ शास्त्रों में कहा गया है कि इससे शुद्घता और पवित्रता आती है इसलिए ही बच्चे के जन्म के बाद उनका मुण्डन करवा जाता है। जनेऊ एवं किसी की मृत्यु के बाद शुद्घता हेतु मुण्डन करवाने का नियम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed