फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mercury story of puran

जब वह पुरुष एक दिन अचानक लड़की बन गया

Thu, 09 Jan 2014 08:00 AM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
mercury story of puran

सुनकर आप थोड़े हैरान हो सकते हैं। लेकिन बात पक्की है कि वह पुरुष पहुंच गया अनजाने में उस जंगल में और बन गया लड़की।

विज्ञापन


कथा आज की नहीं बल्कि पुरानी और इसका उल्लेख पुराणों में है। कथा के अनुसार वैवस्वत मनु के पुत्र थे राजा इल। इल एक बार शिकार खेलने वन में गए। अनजाने में ही वह अम्बिका नामक वन में पहुंच गए।

अम्बिका वन भगवान शिव द्वारा शापित था। एक बार शिव और पार्वती इस वन में विहार कर रहे थे उसी समय ऋषियों का एक समूह वन में आ पहुंचा। इससे पार्वती शर्मा गईं। शिव जी को ऋषियों का अचानक वन में प्रवेश करना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने शाप दे दिया कि, शिव परिवार के अलावा अम्बिका वन में जो भी प्रवेश करेगा वह स्त्री बन जाएगा।
विज्ञापन


भगवान शिव के शाप के कारण राज इल स्त्री बन गये। अपने बदले हुए रूप को देखकर इल बहुत दुःखी हुए। वन से बाहर निकलने पर उनकी मुलाकात बुध ग्रह से हुई। बुध राज इल के स्त्री रूप पर मोहित हो गए। इल ने अपना नाम ईला रख लिया और बुध से विवाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईला और बुध से पुरुरवा का जन्म हुआ। पुराणों में बताया गया है कि पुरुरवा बड़े होकर राजा बने, इनकी राजधानी गंगा तट स्थित प्रयाग थी।

राजा पुरुररवा को एक दिन माता ईला ने दुःखी होकर अपने स्त्री बनने की कथा बताई। इसके बाद पुरुरवा ने निश्चय किया कि वह अपनी माता को वास्तविक रुप में लाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए पुरुरवा ने गौतमी गंगा यानी गोदावरी तट पर शिव की उपासना की।

पुरुरवा की उपासना से प्रसन्न होकर शिव और पार्वती प्रकट हुए और वरदान मांगने के लिए कहा। पुरुरवा ने शिव से कहा कि उनकी माता ईला पुनः राजा इल बन जाए।

इस पर भगवान शिव ने वरदान दिया कि गौतमी गंगा में स्नान करने से ईला पुनः इल बन जाएगी। ईला ने गौतमी गंगा में स्नान किया और पुनः राज इल बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed