फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mata Lakshmi Puja If you see these auspicious signs in your house then This will Bring you luck

Mata Lakshmi: अगर घर में दिख रहे हैं ये शुभ संकेत, तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा

Mon, 14 Apr 2025 02:36 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Apr 2025 02:36 PM IST
सार

Remedies to please Maa Lakshmi: हिंदू धर्म में माना जाता है कि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी जब किसी के जीवन में आने वाली होती हैं, तो वो पहले कुछ खास इशारे देती हैं। आइए जानते हैं वो शुभ संकेत जो बताते हैं कि अब आपकी किस्मत बदलने वाली है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि जब मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं तो कैसे संकेत देती हैं।

विज्ञापन
Mata Lakshmi Puja If you see these auspicious signs in your house then This will Bring you luck
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

विस्तार

अक्सर ऐसा होता है कि काफी सारा धन कमाने के बाद भी वह घर में नहीं टिकता है। किसी न किसी वजह से खर्चे उम्मीद से ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में मन परेशान होता है और आर्थिक स्थिति भी डगमगा जाती है। तो अगर आपके घर में भी आर्थिक परेशानियां बार-बार दस्तक देती हैं?  कभी-कभी हमारे जीवन में कुछ अच्छा होने से पहले ही माहौल बदलने लगता है। मन खुश रहता है, घर में शांति महसूस होती है, और बिना वजह सब कुछ ठीक लगने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए  मां लक्ष्मी आपके घर की ओर आ रही हैं।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में माना जाता है कि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी जब किसी के जीवन में आने वाली होती हैं, तो वो पहले कुछ खास इशारे देती हैं। आइए जानते हैं वो शुभ संकेत जो बताते हैं कि अब आपकी किस्मत बदलने वाली है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि जब मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं तो कैसे संकेत देती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


 1. सपनों में आए शुभ चीजों का आना
अगर आपको सपने में कमल का फूल, गाय, गहने, सोना-चांदी या समुद्र से कुछ अनमोल चीजें दिखाई दें, तो ये लक्ष्मी माता के आने का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे सपने देखना शुभ होता है और जल्द ही आपके घर में धन वर्षा होने वाली है। ऐसे में इस खास बात का जरूर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2. घर में बिना वजह अच्छी खुशबू आए
अगर आपके घर में बिना अगरबत्ती या परफ्यूम के मिठास भरी खुशबू महसूस हो, तो ये बहुत शुभ संकेत होता है। ये दिखाता है कि कोई पवित्र ऊर्जा आपके घर में प्रवेश कर रही है और मां लक्ष्मी आप पर अपनी पूरी कृपा कर रही हैं।

 3. परिवार में प्यार और शांति बढ़े
अगर घर के लोगों में अचानक प्यार, समझदारी और शांति दिखने लगे, तो ये मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत हो सकता है। परिवार में कलह और क्लेश न होना काफी बड़ी बात है और ऐसे में आपस में समन्वय रखना ही समझदारी होती है।


 4. अचानक से धन लाभ होना
अगर कोई पुराना पैसा मिल जाए, किसी निवेश से फायदा हो या बिना सोचे समझे पैसे आने लगे तो समझिए कि लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बरस रही है।

 5. घर में पक्षी घोंसला बनाएं
अगर कोई पक्षी आपके घर में आकर घोंसला बनाता है, तो ये भी बहुत शुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपके घर की ऊर्जा अब बहुत सकारात्मक हो चुकी है।

 6. तुलसी का जल्दी बढ़ना और हरा-भरा होना
तुलसी का पौधा अगर अचानक तेजी से बढ़ने लगे, हरा-भरा और चमकदार दिखे, तो यह भी लक्ष्मी माता के आने का इशारा है। तुलसी जी को लक्ष्मी माता का रूप माना जाता है।

 7. मन में खुशी और घर में सकारात्मक माहौल
अगर आपको बिना किसी वजह के अच्छा महसूस हो, मन शांत रहे और घर का माहौल हल्का और खुशहाल लगे, तो ये संकेत है कि मां लक्ष्मी आपके घर की ओर बढ़ रही हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed