फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाअष्टमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें दुर्गाष्टमी की सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Sat, 17 Oct 2026 01:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 01:41 PM IST
सार

महाअष्टमी 2026 की सही तारीख को लेकर असमंजस है? जानें 18 या 19 अक्तूबर को होगी दुर्गाष्टमी, साथ ही मां महागौरी की पूजा, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और इस दिन का धार्मिक महत्व।

विज्ञापन
Maha Ashtami 2026 Date October 18 or 19\ Know the Correct Date Kanya Pujan Muhurat and Significance
कब है अष्टमीमहाष्टमी 2026 - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं और घरों व मंदिरों में विधि-विधान से पूजा करते हैं। महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन और हवन करने की भी परंपरा है। हालांकि, इस बार महाअष्टमी की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि दुर्गाष्टमी 18 अक्तूबर को मनाई जाएगी या 19 अक्तूबर को। ऐसे में पूजा-पाठ और कन्या पूजन की तैयारी करने से पहले अष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त जानना जरूरी है। आइए जानते हैं महाअष्टमी 2026 की सही तारीख, मां महागौरी की पूजा का शुभ समय, कन्या पूजन का मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व।

Trending Videos
Maha Ashtami 2026 Date October 18 or 19\ Know the Correct Date Kanya Pujan Muhurat and Significance
महाष्टमी 2024 - फोटो : amar ujala

कब है नवरात्रि महाअष्टमी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 8:27 बजे से प्रारंभ होकर 19 अक्तूबर को सुबह 10:51 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की मान्यता के आधार पर महाअष्टमी 19 अक्तूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने के साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। भक्त माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

Maha Ashtami 2026 Date October 18 or 19\ Know the Correct Date Kanya Pujan Muhurat and Significance
महाअष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला।

महाअष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। पंचांग में दिए गए मुहूर्त के अनुसार, इस दिन पूजा के लिए निम्न समय बताए गए हैं:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 बजे से 5:40 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 7:28 बजे से 9:16 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Ashtami 2026 Date October 18 or 19\ Know the Correct Date Kanya Pujan Muhurat and Significance
महानवमी 2026 - फोटो : AI

कब है महानवमी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्तूबर को सुबह 10:51 बजे शुरू होकर 20 अक्तूबर को दोपहर 12:50 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर महानवमी का पर्व 20 अक्तूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ हवन और कन्या पूजन करने की परंपरा है। भक्त नवरात्रि के अंतिम दिनों में माता रानी की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं।

विज्ञापन
Maha Ashtami 2026 Date October 18 or 19\ Know the Correct Date Kanya Pujan Muhurat and Significance
शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का महत्व

शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का महत्व
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी कहा जाता है। नवरात्रि के इस पावन दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं में मां महागौरी को शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। महाअष्टमी पर भक्त व्रत रखते हैं और माता रानी को फल, फूल, मिठाई तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। इस दिन कन्या पूजन की भी विशेष परंपरा है। छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, तिलक लगाया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है। इसके बाद सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। कई परिवारों में हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद बनाकर कन्याओं को खिलाया जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों को माता रानी की कृपा प्राप्त होती है।

विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्या होती है दशहरी देने की परंपरा? जानिए इसका महत्व
मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed