फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Masik Shivaratri 2021 date day Timing shubh muhurat significance and shubh yoga on Shivaratri

Masik Shivratri 2021: शिवरात्रि पर बने रहे हैं कई शुभ मुहूर्त और दो बेहद ही शुभ योग, विशेष फलदाई रहेगी महादेव की पूजा

Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Masik Shivaratri 2021 date day Timing shubh muhurat significance and shubh yoga on Shivaratri
मासिक शिवरात्रि 2021

प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के साथ मासिक शिव रात्रि का भी विशेष महत्त्व माना जाता है। इस बार वैशाख मास की शिवरात्रि 09 मई 2021 दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करते हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजें जल, दूध, भांग, धतूरा और बिल्वपत्र अर्पित करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार की मासिक शिवरात्रि पर दो बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं इसलिए यह शिवरात्रि शिवभक्तों के लिए बेहद खास रहेगी। जानते हैं कि शिवरात्रि पर कौन से योगों का निर्माण हो रहा है और इस दिन क्या हैं शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि पर शुभ योग

इस बार यानी वैशाख मास की शिवरात्रि पर आयुष्मान और प्रीति योग बन रहे हैं। 09 मई रात 08 बजकर 43 मिनट तक प्रीति योग रहेगा इसके बाद आयुष्मान योग आरंभ हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में ये दोनों ही योग बहुत शुभफल देने वाले माने गए हैं। इन दोनों योगों में भगवान शिव की पूजा अर्चना विशेष फलदायी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Masik Shivaratri 2021 date day Timing shubh muhurat significance and shubh yoga on Shivaratri
आयुष्मान योग 

भारतीय संस्कृति में जब किसी को आशीर्वाद देते हैं तो आयुष्यमान भव: कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है कि ईश्वर लंबी आयु दे। इसी तरह से इस योग में किए गए कार्य लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करते हैं।


प्रीति योग 

प्रीति योग जैसा इसका नाम है उसी प्रकार इस योग को प्रेम वृद्धि करने वाला माना गया है। प्रेम विवाह, मित्रों एवं रिश्तेदारों से संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए यह योग बहुत ही शुभ रहता है। इस योग में किए गए अच्छे कार्य से आपको मान-सम्मान की प्राप्त होता है। किसी के बीच के झगड़ो को समाप्त करने के लिए यह योग बहुत ही शुभ रहता है।

विज्ञापन

Masik Shivaratri 2021 date day Timing shubh muhurat significance and shubh yoga on Shivaratri
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिवरात्रि के दिन शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक


अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक


अमृत काल - दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से शाम 04 बजकर 35 मिनट तक


वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ- 09 मई शाम 07 बजकर 30 मिनट से 


वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त- 10 मई रात 09 बजकर 55 मिनट तक


शिवरात्रि पर रात में चारो प्रहर पूजा का प्रावधान है इसलिए शिवरात्रि का व्रत 09 मई 2021 को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed