फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   masik karthigai on 24 april know the religious significance

मासिक कार्तिकगाई व्रत कल, जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व

Thu, 23 Apr 2020 10:26 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 23 Apr 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
masik karthigai on 24 april know the religious significance
मासिक कार्तिगाई, 24 अप्रैल - फोटो : Social media
अप्रैल माह में मासिक कार्तिकगाई पर्व 24 तारीख को है। यह हिन्दू धर्म का त्योहार है। इसे मासिक कार्तिकगाई दीपम के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार प्रत्येक माह में उस समय पड़ता है जब कृतिका नक्षत्र प्रबल होता है। खासकर इस पर्व को तमिल हिन्दुओं के द्वारा मनाया जाता है। 
विज्ञापन


कहा जाता है कि यह त्योहार तमिल लोगों द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन पर्व है। कार्तिगाई के दिन शाम के समय घरों और गलियों में तेल के दीप एक पंक्ति में जलाएं जाते हैं। वैसे तो यह त्योहार प्रत्येक माह में पड़ता है। लेकिन इसका प्रमुख दिन कार्तिक मास में आता है। इस समय सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में स्थित होता है। 
विज्ञापन


कार्तिगाई दीपम भगवान शिव को समर्पित है, जो इस सृष्टि के संहारक हैं। हिन्दु पौराणिक कथा के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने सृष्टि के पालनहार विष्णु और रयचिता ब्रह्मा जी को अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए स्वयं को प्रकाश की अनन्त ज्योत में बदल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आज के दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। वहीं दक्षिण में मासिक कार्तिगाई के दिन तिरुवन्नामलई की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में शिव के भक्त जाते हैं और शंकर जी की उपासना कर उनसे अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं। भगवान शिवजी की कृपा से व्रती की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed