{"_id":"61f4fd125b593c44450dbdac","slug":"mantra-jaap-this-miraculous-mantra-of-lord-shri-krishna-can-remove-all-the-troubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mantra Jaap: भगवान श्री कृष्ण का यह चमत्कारी मंत्र करेगा सभी परेशानियां दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mantra Jaap: भगवान श्री कृष्ण का यह चमत्कारी मंत्र करेगा सभी परेशानियां दूर
Sat, 29 Jan 2022 02:11 PM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:11 PM IST
सार
हरे कृष्ण मंत्र अत्यंत ही शुभ मंत्र है जिसका वर्णन हमें यजुर्वेद से प्राप्त होता है। इसे श्री कृष्णा जी का महामंत्र कहा जाता है। यह मंत्र अत्यंत ही पावन और पवित्र मंत्र है जिसमें ईश्वर के नाम यथा राम, कृष्ण नारायण, शिव और हरी एक साथ आ जाते हैं।
विज्ञापन
भगवान कृष्ण का यह मंत्र जाप हमारा सही मार्गदर्शन करता है।
- फोटो : Social media
विस्तार
सनातन धर्म में कोई भी पूजन अनुष्ठान मंत्रों के बिना पूर्ण नहीं होता है। प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में मंत्रों का उच्चारण अवश्य किया जाता है। वैदिक काल से ही सनातन धर्म में मंत्र उच्चारण और जाप करने की परंपरा रही है। धार्मिक शास्त्रों में मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक महत्व के साथ ही मंत्र जाप के कई वैज्ञानिक लाभ भी बताए गए हैं। ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भगवान कृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से हमें एक अटूट प्रेम की अनुभूति होती है। भगवान कृष्ण का यह मंत्र जाप हमारा सही मार्गदर्शन करता है। आइए जानते हैं क्या है वो मंत्र और क्या है इसके लाभ।
विज्ञापन
यह है वो महामंत्र
हरे कृष्ण हरे राम महा-मंत्र का जाप हमें न केवल भगवान बल्कि स्वयं से भी जुड़ने में मदद करता है। ये हमारे दैनिक जीवन में बहुत सारी सकारात्मकता लाता है। शास्त्रों के अनुसार इस मंत्र का जाप कभी भी और कितनी भी बार किया जा सकता है। मान्यता है कि हरे कृष्णा हरे रामा ये वो महामंत्र है जो साधक का भगवान से अटूट संबंध जोड़ता है। आइए जानते हैं इसके लाभ:
विज्ञापन
मन को नियंत्रित करता है
भगवद्गीता के अनुसार यदि व्यक्ति का मन उनके नियंत्रण में नहीं है तो स्वयं से बाद उनका कोई शत्रु नहीं है। ऐसे में हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप मनुष्य को शांति का अनुभव कराता है और वह अपना मन नियंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन
देता है मानसिक आनंद
आज की जीवनशैली में मन की शांति या आनंद कहीं खो चुका है। सारी सुख सुविधा होने के बाद भी हम अपनी खुशी पाने में असफल होते हैं। ऐसे में हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप करने से हम ईश्वर से जुड़ पाते हैं और इस मंत्र का जाप हमें मानसिक आनंद भी प्राप्त होता है।
मोक्ष प्राप्ति में मदद करता है
प्रत्येक मनुष्य जीवन चक्र से मुक्ति चाहता है, परंतु मोह माया में लिप्त रहकर इससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है। जो साधक हरे राम हरे कृष्ण का जाप करते हैं, वे खुद को सभी प्रकार के मोह माया के बंधन से आसानी से मुक्त कर पाते है और ईश्वर को प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। ईश्वर से उनका यही जुड़ाव उन्हें मोक्ष की ओर ले जाता है।