Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, शनि और राहु दोष से मिलेगी मुक्ति
Makar Sankranti 2023 Significance: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा का विधान है।
विस्तार
Makar Sankranti 2023 Significance: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य देव मकर राशि में आते हैं, जिसका प्रभाव न केवल सभी राशियों पर बल्कि पूरे वातावरण में पर भी पड़ता है। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कई दोषों से भी मुक्ति मिलती है। यदि आप शनि और राहु दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन कुछ चीजों का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए...
Gajalakshmi Yog 2023: नए साल में बनने जा रहा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत
उड़द
ज्योतिष में उड़द के दाल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इस दिन अगर उड़द की खिचड़ी दान की जाए तो कुंडली में शनि दोष दूर होता है।
तिल का दान
इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन तिल का दान भी जरूर करें। मान्यता है कि तिल के दान से भी शनि दोष दूर होता है।
कंबल
शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन कंबल दान करना भी बहुत ही फलदायी माना गया है। मान्यता है कि यदि इस दिन कंबल का दान किया जाए, तो राहु दोष दूर होता है।
जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।