फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mahashivratri 2023 date Shivratri puja ke niyam puja rules in Hindi

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के पूजन के दौरान इन नियमों की न करें अनदेखी, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Sat, 18 Feb 2023 12:54 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 12:54 AM IST
सार

महाशिवरात्रि देवों के देव महादेव के आराधना के लिए काफी शुभ माना जाता है। शिव पूजा के लिए किए जाने वाले जप-तप, पूजा-पाठ आदि करने के लिए कई जरूरी नियम बताए गये हैं। इन नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 date Shivratri puja ke niyam puja rules in Hindi
महाशिवरात्रि की पूजा के नियम - फोटो : istock

विस्तार

Mahashivratri Puja Niyam: आज महाशिवरात्रि का धार्मिक पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन आने वाले इस त्योहार में भगवान भोलेनाथ की आराधना करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। मान्यता है कि इसीलिए इस पावन रात्रि पर महादेव की पूजा करने से भक्त को कई गुना अधिक लाभ होता है और  हमेशा जरा सी भी अनदेखी होने पर वह रुष्ट हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा के लिए किए जाने वाले जप-तप, पूजा-पाठ आदि करने के लिए कई जरूरी नियम बताए गये हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिव-शंभू और माता पार्वती की पूजा से जुड़े सभी जरूरी नियम के बारे में। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पूजा के नियम

  • महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान सबसे पहला नियम है कि पूजा में  तुलसी का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।  
  • इसके अलावा शंख से शिवलिंग का जलाभिषेक न करें, अन्यथा दोष लगता है। 
  • भगवान शिव की पूजा के वक्त तांबे के लोटे के अलावा किसी और धातु के लोटेक इस्तेमाल न करें। तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करना तो बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन उसी तांबे के लोटे से सिर्फ जल अर्पित करना शुभ है लेकिन दूध अर्पित नहीं करना चाहिए। शिव पूजा के दौरान इस गलती को करने से बचें। 
  • विज्ञापन
  • महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान शिवलिंग पर जो भी भोग अर्पित करते हैं उसे प्रसाद स्वरूप स्वयं ग्रहण न करें बल्कि लोगों को बांटें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय दिशा का भी ध्यान रखें। भोलेनाथ की पूजा के समय आपका मुख पूर्व या उत्तर की तरफ हो। 
  • शिवलिंग पर अर्पित करने वाले बेलपत्र और शमी पत्र के वज्र हिस्से (डंठल की ओर का मोटा भाग ) को अलग कर देना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। 
  • महाशिवरात्रि की पूजा करते समय शिवलिंग पर अभिषेक करते समय सब सामग्री पहले से अपने पास रखें और साथ ही शिव पूजा के दौरान शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाकर रखना भी शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed