{"_id":"63ddeb93e2fd3805780b5372","slug":"mahashivratri-2023-bholenath-becomes-happy-even-just-by-offering-these-flowers-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2023: शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है ?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri 2023: शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है ?
Sat, 04 Feb 2023 10:52 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:52 AM IST
सार
शिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग पर जो 108 बिल्वपत्र अर्पित करता है उसे व्यापार में कभी घाटा नहीं होता है।
विज्ञापन
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना करने पर शिव भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
- फोटो : iStock
विस्तार
इस वर्ष शिवरात्रि का महापर्व 18 फरवरी दिन शनिवार को पड़ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान का विवाह देवी पार्वती संग हुआ था। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन शिवजी को कौन सा पुष्प अर्पित करने से क्या फल मिलता है।
विज्ञापन
- लाल और सफेग आकंड़े से पूजन करने वाले मनुष्य को शिव लोक की प्राप्ति यानी कि मोक्ष मिलता है ऐसा शिव पुराण में लिखा गया है।
- अगर आप इस दिन चमेली के फूल से पूजन करते है तो आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
- अगर आप शिव को अलसी के पुष्प अर्पित करते है तो आप पर स्वयं विष्णु की कृपा होगी।
- शमी के पुष्प से पूजन करने वाले को शिव का आशीर्वाद वहीं शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।
- बेला के पुष्प से पूजन करने पर सुन्दर और सुशील पत्नी मिलती है।
- अगर आप शिवरात्रि के दिन जूही के पुष्प से शिव की सेवा करते है तो जीवन भर घर में अन्न की कमी नहीं होती ऐसा शिव पुराण में लिखा गया है।
- कनेर के पुष्प से शिव का पूजन करने वाले को सदैव नए नए वस्त्र मिलते रहते हैं।
- हरसिंगार के पुष्प से जो शिव की सेवा करता है उसे ऐसी सम्पति प्राप्त होती है जो चिर काल तक उसकी रहती है।
- धतूरे का फूल जो शिव को अर्पित करता है उसे सुयोग्य पुत्र मिलता है। वो पुत्र पुरे कुल में योग्य होता है और उसे प्रसिद्धि मिलती है।
- शिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग पर जो 108 बिल्वपत्र अर्पित करता है उसे व्यापार में कभी घाटा नहीं होता है।
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- February Horoscope 2023: फरवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
- Weekly Horoscope (06 Feb-12 Feb): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन