Maha Shivratri Vrat Mein Kya Khayein: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें यहां
आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है और भक्त उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। व्रत के दौरान फल, साबूदाना, कुट्टू और सिंहाड़े के आटे से बने व्यंजन खाए जा सकते हैं। सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है, जबकि गेहूं, चावल और दालों से परहेज किया जाता है। यह व्रत केवल भोजन संबंधी नियमों तक सीमित नहीं, बल्कि भक्ति, संयम और साधना का प्रतीक भी है।
विस्तार
Mahashivratri Vrat Mein Kya Khaein Kya Nahin: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन भक्तों के लिए भक्ति, साधना और आत्मिक शुद्धि का अवसर होता है। श्रद्धालु इस दिन पूरे दिन उपवास रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। रात्रि जागरण का भी इस पर्व में विशेष महत्व है, क्योंकि माना जाता है कि रात्रि के समय शिव जी की भक्ति और ध्यान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
Mahashivratri 2026 Live: शुभ योग में शुरू हुआ महाशिवरात्रि का पर्व, यहां पढ़ें चारों प्रहर के पूजन का समय
महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले भक्त अक्सर यह सोचते हैं कि इस दिन क्या खाया जा सकता है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। व्रत का उद्देश्य सिर्फ भोजन से परहेज़ करना नहीं है, बल्कि मन और आत्मा को शुद्ध करना और भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को व्यक्त करना भी है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि महाशिवरात्रि के व्रत में कौन-कौन से फलाहार और व्यंजन खाने योग्य हैं, किन चीजों से बचना चाहिए और व्रत को सफल और पुण्यकारी बनाने के सरल उपाय क्या हैं।
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय न करें ऐसी भूल, जानिए जलाभिषेक के नियम
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं?
महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र पर्व है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और सात्विक या फलाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। व्रत में हल्का और सुपाच्य भोजन करना शुभ माना जाता है। आप इस दिन निम्नलिखित चीजें खा सकते हैं:
- फल – जैसे केला, सेब, पपीता, संतरा, अंगूर
- दूध और डेयरी उत्पाद – दूध, दही, पनीर, घी
- साबूदाना – खिचड़ी या वड़ा के रूप में
- कुट्टू या सिंहाड़े का आटा – पूड़ी या पकौड़ी बना सकते हैं
- राजगिरा (रामदाना) – हलवा या लड्डू के रूप में
- आलू से बने हल्के व्यंजन – सेंधा नमक के साथ
- मखाना और मूंगफली
- सूखे मेवे – बादाम, काजू, किशमिश आदि
- सेंधा नमक, टमाटर और जीरा – स्वाद और पौष्टिकता के लिए
- ध्यान रखें कि व्रत में साधारण नमक, भारी मसाले या तली-भुनी चीजों से परहेज करें
क्या महाशिवरात्रि व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं?
अगर आप निर्जला व्रत रखते हैं तो पानी भी नहीं पी सकते। लेकिन अगर आप फलाहारी व्रत कर रहे हैं तो हल्की दूध वाली चाय या कॉफी ली जा सकती है। यह पूरी तरह आपकी श्रद्धा और परंपरा पर निर्भर करता है।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
- गेहूं, चावल, दालें और अन्य अनाज
- प्याज, लहसुन और तामसिक चीजें
- तली-भुनी या प्रोसेस्ड फूड
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।