फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Purnima 2026 Date Time Importance Remedies To Get Growth And Prosperities

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कल, इस दिन करें ये खास उपाय, सुख-समृद्धि के साथ खूब मिलेगा धन

Sat, 31 Jan 2026 01:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 31 Jan 2026 01:23 PM IST
सार

Magh Purnima 2026:  माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन करने करने से सुख, सौभाग्य और मन की शांति में वृद्धि होती है। 

विज्ञापन
Magh Purnima 2026 Date Time Importance Remedies To Get Growth And Prosperities
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Magh Purnima 2026:  रविवार, 01 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम भी जाना जाता है। माघ पूर्मिमा पर देश भर की पवित्र नदियों में भारी भीड़ होती है और इस दिन प्रयागराज के संगम तट पर चलने वाले माघ मेले का आखिरी पवित्र स्नान होता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि की खास महत्व होता है और इस दिन दान, स्नान, जप और पुण्य कार्य करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। माघी पूर्णिमा के साथ माघ का महीना खत्म हो जाता है और  फाल्गुन माह का आरंभ होता है। माघ पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से उपाय करना विशेष फलदायी साबित होता है। 
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के उपाय

1-पवित्र नदी में स्नान का महत्व
  • माघ पूर्णिमा पर अपने आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए।
  • माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से शुभ फलों में वृद्धि और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 
  • माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा करें। 
  • इससे सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। 

2- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की करें पूजा
  • पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। 
  • इस दिन जल्दी उठाकर गंगा स्नान के बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • इससे घर में धन की कोई कमी नहीं होती और संतान की प्राप्ति करने में बाधाएं दूर होती है। 

3- सोना खरीदना शुभ
  • पूर्णिमा तिथि पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। 
  • रवि पुष्य योग के संयोग में सोना खरीदने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। 
  • इस दिन श्रीसूक्त या फिर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

Magh Purnima 2026: माघी पूर्णिमा पर अवश्य करें ये 5 महाउपाय, पूर्वजों की मिलेगी कृपा और दूर होंगे सभी दोष

विज्ञापन

4- पीपल के पेड़ की पूजा
  • हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष का विशेष महत्व होता है। इस पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। 
  • माघ पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। 
  •  माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।

Mahashivratri 2026: इस बार क्यों खास है महाशिवरात्रि ? जानें डेट-मुहूर्त से लेकर लकी राशिफल तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

5- माघी पूर्णिमा पर दान का महत्व 
  • माघी पूर्णिमा पर दान करने का खास महत्व होता है, इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
  • माघी पूर्णिमा पर जरूरत मंदों को कपड़ें, धन और तिल से बनी चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। 
  • माघी पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुने। इससे श्रीविष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है। 
6- पितरों को तर्पण करें
  • माघी पूर्णिमा पर पितरों को तर्पण करना अच्छा माना जाता है। इससे पितृदेव प्रसन्न होते हैं और आयु और आरोग्यता में वृद्धि होती है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed