फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Masik Durgashtami 2024 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat And Mahatva In Hindi

Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी आज, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस तरह करें पूजा

Sat, 17 Feb 2024 11:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 17 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

Masik Durgashtami 2024: नवरात्रि के अलावा हर माह की दुर्गाष्टमी खास होती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

विज्ञापन
Magh Masik Durgashtami 2024 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat And Mahatva In Hindi
मासिक दुर्गाष्टमी 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

Masik Durgashtami 2024: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। माघ माह की मासिक दुर्गाष्टमी आज यानी 17 फरवरी को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के अलावा हर माह की दुर्गाष्टमी खास होती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। साथ ही इस दिन पूजा से जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त... 

विज्ञापन


Pradosh Vrat 2024: कब है फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन


मासिक दुर्गाष्टमी तिथि
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि 16 फरवरी दिन शुक्रवार को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर आज यानी 17 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट पर होगी। उदया तिथि को देखते हुए दुर्गाष्टमी आज यानी 17 फरवरी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक दुर्गाष्टमी की शुभ मुहूर्त
17 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 59 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रातः जल्दी उठाकर स्नान कर लें। 
  • फिर जिस जगह पूजा करनी है, उस स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें। 
  • पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। 
  • साथ ही घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। 
  • मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें।  
  • प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। 
  • धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें। 

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed