फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Jaya Ekadashi 2024 Do These Measures To Get Blessings Of Lord Vishnu And Maa Lakshmi

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार

Tue, 20 Feb 2024 07:22 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 20 Feb 2024 07:22 AM IST
सार

Jaya Ekadashi Vrat and Upay 2024: सभी एकादशियों में जया एकादशी बहुत ही पुण्यदायी मानी जाती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक जया एकादशी का व्रत रखता है वह ब्रह्म हत्या जैसे महापाप से भी छूट जाता है ।

विज्ञापन
Jaya Ekadashi 2024 Do These Measures To Get Blessings Of Lord Vishnu And Maa Lakshmi
जया एकादशी के उपाय - फोटो : istock

विस्तार

Jaya Ekadashi Vrat and Upay 2024: पंचांग के अनुसार हर साल माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 20 फरवरी को रखा जा रहा है। सभी एकादशियों में जया एकादशी बहुत ही पुण्यदायी मानी जाती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक जया एकादशी का व्रत रखता है वह ब्रह्म हत्या जैसे महापाप से भी छूट जाता है तथा भगवान विष्णु की कृपा से उसे जीवन के समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। धार्मिक शास्त्र में पूजा पाठ के साथ ही जया एकादशी के दिन गए कुछ उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...  

विज्ञापन


जया एकादशी के उपाय

  • जया एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है। 
  • विज्ञापन
  • 20 फरवरी को जया एकादशी व्रत वाले दिन सुबह स्नान के बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का आह्वान करें। इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले रंग की पुष्प माला, मिठाई, फल आदि अर्पित करें। फिर बाद गाय को चारा खिलाएं और जरूरतमंद को कुछ दान करें। 
  • मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए। जया एकादशी के दिन किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और उसके समीप देसी घी का दीपक जलाएं। 
  • एक बात का खास ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। अगर आपने व्रत नहीं रखा है तो भी इस दिन चावल खाने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed