फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   madhusharavani festival myths

आस्था या अंधविश्वासः फफोले बताते हैं पति का प्यार

Fri, 09 Aug 2013 05:26 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
madhusharavani festival myths

इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र एक अनोखी

विज्ञापन
परंपरा है। यहां मधुश्रावणी पर्व पर नवविवाहता को दीए की लौ से दागा जाता है।

श्रावण शुक्ल पंचमी जिसे यहां नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है, उस दिन से श्रावण कृष्ण द्वितीया तक नवविवाहित महिलाएं प्रतिदिन शाम को फूल चुन कर डाली सजाती हैं और अगले दिन उससे देवी पार्वती की पूजा करती हैं।

श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन जिसे मधुश्रावणी त्योहार कहते हैं उस दिन विशेष पूजा अर्चना होती है। यह पर्व इस वर्ष 9 अगस्त को है। इस पर्व पर इस इलाके में एक विचित्र परंपरा चली आ रही है। पति अपनी पत्नी की आंखों पर पान के पत्ते रखकर आंखों को ढंकता है। एक महिला जलते हुए दीए की लौ को नवविवाहिता के घुटने और पैरों पर रखती है।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता कि इससे पैरों और घुटने पर जो फफोले आते वह पति पत्नी के प्रेम को दर्शाते हैं। फफोलों के आकार से अनुमान लगाया जाता है कि पति अपनी पत्नी को कितना प्यार करता है। ये भी माना जाता है कि इससे महिला की सहन शक्ति की भी परीक्षा होती है कि वह परिवार और पति के प्रति कितनी श्रद्घा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्दधारी मिथिला महाविद्यालय दरभंगा के मैथिली भाषा के विभागाध्यक्ष नारायण झा बताते हैं कि, मध्यकाल में जब मुस्लिम आक्रमणकारियों ने इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया तब महिलाओं के सतीत्व की रक्षा के लिए नवविवाहिता महिलाओं को जलते हुए दीए से दागने की परंपरा शुरू हुई।


इसका कारण यह था कि इस्लाम में जली हुई कन्याओं के साथ जोरजबरदस्ती करने की मनाही है। प्रोफेसर झा के मुताबिक अब यह कुप्रथा के रूप में मधुश्रावणी पर्व का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed