फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   lunar eclipse shastra puran

ग्रहण 4 अप्रैल को, जानिए ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें

Fri, 03 Apr 2015 03:32 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
lunar eclipse shastra puran

चंद्रमा का प्रभाव मनुष्य और प्रकृति पर समान रूप से पड़ता है। इसे ज्योतिष में रसों, सुखों और मन का स्वामी कहा गया है। जब चंद्रमा पर क्रूर ग्रहों की दृष्टि होती है तो मन प्रभावित होता है और विचलित होता है।

विज्ञापन


4 अप्रैल को ग्रहण के समय चंद्रमा पीड़ित होगा जिससे मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए कष्ट हो सकता है।

जबकि यह ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। चंद्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय तो हैं लकिन इसके लिए विधिपूर्वक उपाय करना होता है।

विज्ञापन

ग्रहण के समय नहीं करें यह काम

lunar eclipse shastra puran

चार अप्रैल को होने वाला चन्द्र ग्रहण भारत में चंद्रोदय के समय लगा हुआ होगा। भारत के उत्तरपूर्वी इलाकों मे इस ग्रहण का खग्रास रूप दृश्य होगा।

आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, जापान, मध्य एवं पूर्वी एशिया महाद्वीप, उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में भी यह दिखाई देगा।

जिन स्थानों में ग्रहण दिखाई देता है वहां इसका प्रभाव अवश्य पड़ता है। ग्रहण के मोक्ष काल में स्नान, दान आदि कर लेना चाहिए। ग्रहण के सूतक काल में वृद्ध, बालक एवं रोगियों को छोड़कर किसी दूसरे को भोजन, शयन, मैथुन आदि करना निषेध है।

ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान

lunar eclipse shastra puran

इस बात का ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण को बिल्कुल नहीं देखना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के पेट पर लाल गेरू लगाना चाहिए और राहु का जाप करना चाहिए। ग्रहण पर्व काल में स्नान, ध्यान, पूजा, अर्चना, हवन, दान आदि करने से पुण्य में हजारों गुणा वृद्धि होती है।

चंद्रमा, राहु का मंत्र जप करें। इस अवसर पर दान, हवन आदि करना चाहिए। चंद्रमा, राहु से पीड़ित हो तो यज्ञ हवन भी करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed