धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गणेश भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणशे जी की पूजा का विधान है। आइए, आज जानते हैं भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय...
{"_id":"5ec3a4ed635c6c267154d056","slug":"lord-ganesha-tips-upay-to-get-blessings-fulfilling-all-desires","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुधवार विशेष: बुधवार के दिन करें ये काम, भगवान गणेश का मिलेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
बुधवार विशेष: बुधवार के दिन करें ये काम, भगवान गणेश का मिलेगा आशीर्वाद
Tue, 19 May 2020 08:49 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 19 May 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश भगवान को दुर्वा अर्पित करें
- बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें दुर्वा अर्पित करें। आप नित्य भी गणेश जी को दुर्वा अर्पित कर सकते हैं। गणेश जी को दुर्वा अति प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करता है उसके किसी भी कार्य में कोई रुकावट नहीं आती है।
भगवान गणेश को लगाएं सिंदूर
- भगवान गणेश सिंदूर लगाने से प्रसन्न होते हैं, इसलिए नित्य गणेश जी को सिंदूर लगाएं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे पर भी सिंदूर का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गणेश को भोग लगाएं
- भगवान गणेश को लड्डू, मोदक प्रिय होते हैं। आप गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। धार्मिक माान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाता है, भगवान गणेश उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
अपनी इच्छानुसार लगा सकते हैं भोग
- भगवान गणेश को आप अपनी इच्छानुसार भी भोग लगा सकते हैं। भोग लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक भोजन का ही भोग लगाया जाता है। अगर संभव हो तो भगवान के भोग में कुछ मीठा भी अवश्य शामिल करें।