फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   lohargal tirth rajasthan

जहां गल कर पानी बन जाता है इंसान, कृष्ण ने भेजा पाण्डवों को

Sat, 04 Jan 2014 07:51 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 04 Jan 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
lohargal tirth rajasthan

महाभारत का युद्घ समाप्त होने के बाद पाण्डवों को अपने सगे-संबंधियों की हत्या के पाप से मुक्ति दिलाने के लिए कृष्ण ने कई उपाय बताए। इनमें एक उपाय ऐसा था जो काफी चौंकाने वाला था।

विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि पाण्डव तीर्थयात्रा पर जाएं। हर तीर्थ पर पाण्डव अपने हथियारों को तीर्थ के जल से धोएं। जिस स्थान पर भीम की गदा गलकर पानी बन जाए समझ लेना यह मुक्ति स्थान है। भीम की गदा का पानी में घुल जाना संकेत होगा कि तुम्हारे पाप धुल गए।
विज्ञापन


पाण्डव सालों साल तीर्थ यात्रा करते रहे। हर तीर्थ स्थान पर हथियारों को धोया लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। चलते चलते पाण्डव राजस्थान पहुंचे। यहां पहुंचकर पाण्डवों ने मालकेतु पर्वत पर स्थित सूर्य कुंड में अपने हथियारों को धोया और चमत्कार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम की गदा के साथ-साथ युधिष्ठिर, अर्जुन, नकुल और सहदेव के हथियार भी गलकर पानी में हो गए। आज यह स्थान झुंझुनू जिले में स्थित है और लोहार्गल नाम से प्रसिद्घ है। इस घटना के बाद से सूर्य कुंड भीम कुंड भी कहलाने लगा।

माना जाता है कि सूर्य कुंड में मृतक व्यक्ति की अस्थियां विसर्जित करने से अस्थियां गल कर पानी में घुल जाती हैं और मृतक व्यक्ति को तुरंत मुक्ति मिल जाती है।


इस तीर्थ स्थान पर हर साल चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के अवसर पर मेला लगता है। सोमवती अमावस्या और भाद्रपद अमावस्या के दिन भी यहां श्रद्घालुओं की भीड़ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed