फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   lakshmi Kripa things to do after sunset to please maa lakshmi in hindi

Mata Laxmi Upay: सूर्यास्त होते ही करें ये तीन उपाय, खुद चलकर आएंगी माता लक्ष्मी

Mon, 22 Jul 2024 04:04 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 22 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

आज हम आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पालन एक आम इंसान भी बहुत आसानी से कर सकता है। इन उपायों को आप सूर्यास्त यानी शाम ढलने के बाद कर सकते हैं। 

विज्ञापन
lakshmi Kripa things to do after sunset to please maa lakshmi in hindi
मां लक्ष्मी - फोटो : iStock

विस्तार

Mata Laxmi Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी धन की देवी माना जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। यही वजह है कि माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। आज हम आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पालन एक आम इंसान भी बहुत आसानी से कर सकता है। इन उपायों को आप सूर्यास्त यानी शाम ढलने के बाद कर सकते हैं। दरअसल, वेदों और शास्त्रों में सूर्यास्त और सूर्योदय के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन और रात का संधिकाल होता है। इस समय किए गए शुभ कार्य शीघ्र फलदायी और अत्यंत प्रभावकारी माने जाते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में शाम के समय में करने वाले तीन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


तुलसी की पूजा
सनातन धर्म में पेड़ पौधों के आराधना का बहुत महत्व होता है, तुलसी का पौधा भी उनमें से एक है। तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का प्रिय पौधा माना जाता है। सूर्यास्त होते ही तुलसी के पौधे को दीपक जलाकर आराधना करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
विज्ञापन


कपूर जलाकर पूजा करें
शाम ढलने के बाद पूजा घर में कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सूर्यास्त होते ही घर के मुख्य द्वार पर कपूर जलाएं और माता लक्ष्मी का ध्यान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा घर में दीया जलाएं
शाम के समय में घर में दीपक जलाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है, ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए सूर्यास्त होते ही पूजा घर में घी या तेल का दीया जलाएं। दीपक को माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने रखें।

शाम के समय न करें ये काम
  • सूरज ढलने के बाद खट्टी चीजें, दूध, नमक और हल्दी आदि का दान नहीं करना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शाम के समय घर के द्वार पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कूड़ा-कचरा बाहर फेकना चाहिए, मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती हैं। 
  • सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवाह बढ़ता है, जो घर में कंगाली का कारण बनता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed