फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kharmas 2024 Do not make these 5 mistakes during Kharmas

Kharmas 2024: खरमास के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकता है अशुभ प्रभाव

Sat, 21 Dec 2024 05:53 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 21 Dec 2024 05:53 AM IST
सार

खरमास में शुभ कार्य करने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि आप चाहते हैं कि कोई अनहोनी न हो, तो इस दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जनते हैं कि खरमास के दौरान किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Kharmas 2024 Do not make these 5 mistakes during Kharmas
Kharmas 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kharmas 2024: इस वर्ष खरमास का आरंभ 15 दिसंबर से हो चुका है और यह 14 जनवरी 2025 को समाप्त होगा। इस अवधि में किसी भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि करने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय शुभ कार्य करने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि आप चाहते हैं कि कोई अनहोनी न हो, तो इस दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जनते हैं कि खरमास के दौरान किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


खरमास का अर्थ
जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ खरमास की शुरुआत होती है। इस समय सूर्य देव धनु राशि में रहते हैं, और इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए प्रतिकूल माना जाता है। खरमास समाप्त होने के बाद, सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के बाद ही शुभ और मांगलिक कार्य पुनः आरंभ किए जाते हैं।

विज्ञापन

Kharmas 2024 Do not make these 5 mistakes during Kharmas
खरमास 2024 - फोटो : Adobe Stock
खरमास के दौरान क्या करें?
खरमास के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों को अधिक महत्व दिया जाता है। इस अवधि में निम्नलिखित कार्य करना शुभ माना गया है:
  • सूर्य देव की पूजा- प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना- नियमित पूजा से जीवन की समस्याएं कम होती हैं और इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

Shani Pradosh Vrat 2024: कब है साल का अंतिम प्रदोष व्रत? पुत्र प्राप्ति के लिए इस दिन करें शिव पूजा

Kharmas 2024 Do not make these 5 mistakes during Kharmas
खरमास 2024 - फोटो : Adobe Stock
  • तुलसी की पूजा- तुलसी के पौधे के पास शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • मंत्र जाप और धार्मिक अनुष्ठान- बृहस्पति ग्रह से जुड़े मंत्रों का जाप करें।
  • सरल जीवनशैली अपनाएं- बिस्तर छोड़कर फर्श पर सोना और पत्तल में भोजन करना इस अवधि में शुभ माना गया है।

Kharmas 2024 Upay: खरमास के दौरान पति-पत्नी जरूर करें ये पांच उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

विज्ञापन

Kharmas 2024 Do not make these 5 mistakes during Kharmas
खरमास 2024 - फोटो : Adobe Stock
खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?
इस अवधि में कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
  • शुभ कार्यों से बचाव: विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत, जमीन या वाहन खरीदना, और अन्य मांगलिक कार्य न करें।
  • तामसिक भोजन से परहेज: मांस-मछली, प्याज, लहसुन, शराब और धूम्रपान का त्याग करें।
  • शादी की विदाई न करें: यदि किसी बेटी की शादी हो चुकी है और खरमास के दौरान विदाई होनी है, तो इसे टालकर खरमास समाप्त होने के बाद ही करें।

Kharmas 2024 Do not make these 5 mistakes during Kharmas
खरमास 2024 - फोटो : Adobe Stock
  • गरीबों और जरूरतमंदों का सम्मान करें: यदि कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आता है, तो उसे अपशब्द या बुरा व्यवहार न करें।

Paush Shivratri 2024: कब है साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि? जानें पूजा मुहूर्त और मंत्र


खरमास एक ऐसा समय है, जिसमें शुभ कार्यों से परहेज करते हुए पूजा-पाठ और साधना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस दौरान नियमों का पालन करने से न केवल जीवन में शांति और समृद्धि आती है, बल्कि भविष्य में आने वाली बाधाओं से भी बचा जा सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed