फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kharmas 2024 Upay: खरमास के दौरान पति-पत्नी जरूर करें ये पांच उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Thu, 19 Dec 2024 12:08 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 19 Dec 2024 12:08 PM IST
सार

खरमास पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ उपायों को अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन में शांति और प्रेम बनाए रख सकते हैं। पति-पत्नी को खरमास के दौरान कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।
 

विज्ञापन
Kharmas 2024 Upay do these astrological remedies to get happiness and prosperity in life
खरमास में करें ये खास उपाय - फोटो : Amar Ujala
Kharmas Remedies For Happy Married Life: जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे धनु संक्रांति या खरमास कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन आदि नहीं किए जाते। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसमें कहा गया है कि इस समय सूर्यदेव का रथ गधों द्वारा खींचा जाता है, जिससे उनकी गति और ऊर्जा में कमी आ जाती है। इस स्थिति में किए गए मांगलिक कार्यों के सफल होने की संभावना कम मानी जाती है, इसलिए इस दौरान मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। हालांकि, खरमास पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ उपायों को अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन में शांति और प्रेम बनाए रख सकते हैं। पति-पत्नी को खरमास के दौरान कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।

 

Shani Pradosh Vrat 2024: कब है साल का अंतिम प्रदोष व्रत? पुत्र प्राप्ति के लिए इस दिन करें शिव पूजा

Kharmas 2024 Upay do these astrological remedies to get happiness and prosperity in life
तुलसी को जल अर्पित करें - फोटो : Adobe stock
तुलसी को जल अर्पित करें
यदि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता है, तो मानसिक शांति और सकारात्मकता के लिए दोनों को नियमित रूप से तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है।
 

Paush Shivratri 2024: कब है साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि? जानें पूजा मुहूर्त और मंत्र

Kharmas 2024 Upay do these astrological remedies to get happiness and prosperity in life
सूर्यदेव को जल अर्पण करें - फोटो : Adobe Stock
सूर्यदेव को जल अर्पण करें
खरमास में प्रतिदिन सूर्यदेव को जल चढ़ाना बहुत लाभकारी माना गया है। सुबह के समय तांबे के लोटे में जल, अक्षत (चावल) और लाल रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। यह उपाय घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kharmas 2024 Upay do these astrological remedies to get happiness and prosperity in life
मंत्र जाप करें - फोटो : freepik
मंत्र जाप करें
रोजाना सुबह पूजा के समय घर के मंदिर में बैठकर "ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः" मंत्र का जाप करें। इसे 21 दिनों तक प्रतिदिन 5 माला जपने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और घर में शांति का वातावरण बना रहता है।
 
विज्ञापन
Kharmas 2024 Upay do these astrological remedies to get happiness and prosperity in life
Pooja Thali - फोटो : freepik
हल्दी और चंदन का तिलक लगाएं
हल्दी और चंदन का तिलक लगाना ज्योतिष के अनुसार अत्यंत शुभ होता है। यह न केवल भाग्य को प्रबल बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। खरमास के दौरान पति-पत्नी को प्रतिदिन पूजा के बाद माथे पर हल्दी और चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है।

Pradosh Vrat 2025: साल 2025 के प्रदोष व्रत, जानें जनवरी से दिसंबर तक की तिथियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed