फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kamrunag lake himachal myths

हिमाचल की एक झील, जिसमें गड़ा है अरबों का खजाना

Sun, 19 Jan 2014 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jan 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
kamrunag lake himachal myths
देवभूमि हिमाचल में एक ऐसा झील है जिसमें गड़ा है अरबों का खजाना। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस खजाने को चुरा लेंगे या किसी तरह हथिया लेंगे तो यह बात मन से निकाल दीजिए।
विज्ञापन


क्योंकि यह खजाना उस झील में है जिसके विषय में यह कहा जाता है कि झील का अंत सीधा पाताल में जाकर होता है और तो और इस झील के खजाने की रक्षा नाग देवता करते हैं क्योंकि खजाना देवताओं का है।
विज्ञापन


आपके मन में यह बात उठने लगी होगी कि आखिर ऐसा चमत्कारी और धनवान झील कौन सा है। तो आपको बता दें कि इस झील का नाम है कमरुनाग झील।

हर साल 14 और 15 जून को बाबा कमरुनाग का दर्शन भक्तों को प्राप्त होता है। इनके दर्शन के लिए लोग रोहांडा नामक स्थान से 8 किलोमीटर घने जंगल और पहाड़ों की कठिन चढ़ाई पूरी करके आते हैं। रोहांडा हिमाचल प्रदेश के मण्डी नामक स्थान से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरुनाग झील के विषय में मान्यता है कि इसमें सोना, चांदी गहना और धन कुछ भी अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है। इसलिए लोगों को गहने और धन चढ़ते हुए यहां देखा जा सकता है। लोगों की यह भेंट सीधे देवताओं तक पहुंच जाती है। वर्षों से लोगों द्वारा चढ़ाए गए धन और गहने झील की गर्त में यानी देवताओं के खजाने में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed