फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   jyeshtha month 2019 start importance of jyeshtha and festival

ज्येष्ठ मास: जानें महत्व और 19 मई से 17 जून तक के व्रत-त्योहार

Sun, 19 May 2019 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 19 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
jyeshtha month 2019 start importance of jyeshtha and festival
सूर्य उपासना
ज्येष्ठ माह जिसे जेठ का महीना भी कहते हैं आरम्भ हो चुका है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह तीसरा महीना है। ज्येष्ठ का महीना 19 मई से शुरू होकर 17 जून तक रहेगा। ज्येष्ठ के महीने में सूर्यदेव अपने रौद्र रूप में रहते हैं जिसके कारण प्रचंड गर्मी रहती है। इसलिए ज्येष्ठ के महीने में पानी पिलाने और दान करने का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन


ज्येष्ठ महीने में जल का महत्व और त्योहार
जेठ का महीना गर्मी के हिसाब से सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है। इस महीने में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत रहती है। सूर्य के रौद्र रूप से धरती में मौजूद पानी का वाष्पीकरण सबसे तेज हो जाता है जिसके कारण से नदियां और तालाब सूख जाते हैं। हिन्दू सभ्यता में इस महीने जल के संरक्षण का विशेष जोर दिया जाता है। ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे व्रत रखे जाते हैं। ये व्रत प्रकृति में जल को बचाने का संदेश देते हैं। गंगा दशहरा में नदियों की पूजा और निर्जला एकादशी में बिना जल का व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन


ज्येष्ठ महीने के व्रत-त्योहार

21 मई     बड़ा मंगल - हनुमान पूजा - लखनऊ

22 मई     संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत

25 मई     रोहिणी के सूर्य, नवतपा शुरू

26 मई     कालाष्टमी, भानु सप्तमी

27 मई     श्री शीतलाष्टमी व्रत, त्रिलोचनाष्टमी

28 मई     हनुमान पूजा – लखनऊ

30 मई     अपरा एकादशी व्रत 

31 मई     प्रदोष व्रत, वट सावित्री व्रत 

3 जून       सोमवती अमावस्या

12 जून     गंगा दशहरा

13 जून     निर्जला एकादशी

17 जून     पूर्णिमा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed