फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   jagashwer dham shiv ling puran

जहां भगवान शिव का लिंग गिरा और शुरू हुई शिवलिंग की पूजा

Fri, 08 Aug 2014 12:44 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
jagashwer dham shiv ling puran

शिव पुराण एवं लिंग पुराण में भगवान शिव के लिंग रूप की पूजा के विषय में उल्लेख मिलता है। इन पुराणों में यह भी बताया गया है कि एक शाप के कारण भगवान शिव का लिंग कटकर धरती पर गिर गया।

विज्ञापन


इससे संपूर्ण ब्रह्माण्ड में हहाकार मच गया। जहां पर यह घटना हुई उस स्थान के विषय में कहा जाता है कि यहां पर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरी होती है।

विज्ञापन

संसार में सबसे पहले शिव लिंग का पूजन यहां हुआ

jagashwer dham shiv ling puran

शिव का लिंग जहां पर कट कर गिरा था वह स्थान जागेश्वर धाम कहलाता है। यह धाम उत्तर भारत के एक प्रमुख शिव मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित हैं। मान्यता है कि यहां शिव जागृत रूप में विद्यमान हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले शिव लिंग का पूजन जागेश्वर से ही प्रारंभ हुआ। मानसरोवर की यात्रा पर निकलने वाले यात्री इस धाम की अर्चना करके आगे बढ़ते हैं। यहां करीब दो सौ से ज्यादा मंदिर हैं।

जब ऋषि पत्नी भगवान शिव को देख काम पीड़ित हुई

jagashwer dham shiv ling puran

जागेश्वर धाम अलमोड़ा से 39 किमी दूर देवदार के घने जंगलों के बीच बसा हुआ है। इस धाम का प्राचीन काल से ही काफी महत्व है। पुराणों में भी इस स्थान का व्यापक वर्णन मिलता है। पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान शिव जागेश्वर के निकट दंडेश्वर में तपस्या कर रहे थे। इस बीच सप्तऋषियों की पत्नियां वहां पहुंची। और शिव के दिगंबर रूप पर मोहित हो गईं।

सप्तऋषि अपनी पत्नियों की खोज में वहां पहुंचे। उन्होंने पहचाने बिना नाराज होकर शिव को लिंग पतन का श्राप दे दिया। इससे ब्रह्मांड में उथल पुथल मच गई। बाद में देवताओं ने किसी तरह शिव को मनाया और जागेश्वर में उनके लिंग की स्थापना की गई। मान्यता है कि तभी से शिवलिंग की पूजा शुरू हुई।

विज्ञापन

जब यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होने लगी

jagashwer dham shiv ling puran

जागेश्वर धाम में मंदिरों का निर्माण और पुनर्द्धार सातवीं से सत्रहवीं शताब्दी के बीच माना जाता है। कहा जाता है कि जागेश्वर मंदिर का निर्माण कत्यूरी राजा शालीमार ने करवाया। कत्यूरी शासक खुद को परम महेश्वर कहते थे। कहते हैं कि कभी जागेश्वर में मन्नतें जस की तस पूरी हो जाती थी। इसका बाद में दुरुपयोग होने लगा।

आदि शंकराचार्य ने इस स्थान पर भ्रमण किया था। उन्होंने महामृत्युजंय में स्थापित शिवलिंग को किलित किया। इसके बाद यहां केवल अच्छी कामना के लिए की गई मन्नतें मांगी जाती है। शंकराचार्य ने इस मंदिर की मान्यता को पुर्नस्थापित किया है। जागेश्वर मंदिर नागर शैली का है।

यहां स्थापित मंदिरों की विशेषता यह है कि इनके शिखर में लकड़ी का छत्र बना है। जो बारिश और हिमपात के समय मंदिर की सुरक्षा रखता है। जागनाथ मंदिर में भैरव को द्वारपाल के रूप में अंकित किया गया है। जागेश्वर लकुलीश संप्रदाय  का भी प्रमुख केंद्र है।

यहां होती थी रानियां सती

jagashwer dham shiv ling puran

पुराविद कौशल सक्सेना मानते हैं कि जागेश्वर मंदिर में कत्यूरी रानियां सती हुआ करती थीं। जागेश्वर का इतिहास चंद शासकों से भी जुड़ा हुआ है। चंद शासकों ने यहां की पूजा अर्चना की सुचारू व्यवस्था के लिए अपनी जागीर से 365 गांव जागेश्वर धाम को अर्पित किए थे।

मंदिर में लगने वाले भोग आदि की सामग्री इन्हीं गावों से आया करती थी। जागेश्वर मंदिर में राजा दीप चंद और पवन चंद की धातु निर्मित मूर्ति भी स्थापित हुई थी। जागेश्वर में सावन के महीने श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। यहां के मंदिर और इलाकों की मनोरम सुंदरता को निहारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed