जानिए, सुबह के समय चांद देखना शुभ है या अशुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकृति का नियम है कि सुबह होते ही आसमान में सूर्य प्रकट हो जाता है और अपनी रोशनी और उर्जा से सृष्टि में नया जीवन फूंक देता है। इसी प्रकार शाम होते ही प्रकृति में शीतलता भरने चन्द्रमा आसमान में प्रकट हो जाता है।
जब चांद प्रकट होता है तब सूर्य आसमान में कहीं और चला जाता है इसी प्रकार सूर्य के प्रकट होते ही चन्द्रमा विलीन हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा संयोग होता है कि सुबह सूर्य के प्रकट होने के बाद भी आसमान में चन्द्रमा खिला रहता है।
संभव है कि आपने सूर्योदय के समय इस तरह का दृश्य कई बार देखा भी हो। शगुनशास्त्र में सूर्योदय के समस चन्द्रमा के दिखने का बडा महत्व है।
जब सूर्य के साथ आसमान में दिखे चन्द्रमा
शगुनशास्त्र में यह माना जाता है कि सूर्योदय के समय अगर अचानक ही आसमान में चांद दिख जाए तो यह बड़ा ही अच्छा शगुन होता है। ऐसा शगुन होने पर भगवान का धन्यवाद करना चाहिए।
माना जाता है कि जिस दिन चन्द्रमा सूर्योदय के समय दिख जाए उस दिन आप जो भी काम करते हैं उसमें आपको उम्मीद से बढ़कर कामयाबी मिलती है।
माना जाता है कि सूर्योदय के समय चन्द्रमा का देखना उसी प्रकार से शुभ फलदायी होता है जैसे किसी शुभ काम के लिए घर से निकलते समय मछली दिख जाए। घर में अक्वेरियम रखने का एक बड़ा कारण यह भी है।
ऐसी स्त्री के आंसू चाटने का लाभ जानकर हैरान रह जाएंगे
शगुनशास्त्र में नई नवेली दुल्हन से जुड़े कई शुभ शगुन बताए गए हैं। इनमें एक शगुन तो बहुत ही समान्य है कि जब दुल्हन पहली बार घर में आती है तो किसी बरतन में अनाज भरकर घर के दरवाजे पर रख दिया जाता है।
दुल्हन इस बर्तन को अपने दाएं पैर के ठोकर से गिरती है। अगर बर्तन गिरने पर अनाज घर के अंदर बिखर जाए तो इसका मतलब यह माना जाता है कि घर में धन-धान्य भरा रहेगा।
इसी प्रकार दुल्हन से संबंधित एक अन्य शगुन यह है कि नई दुल्हन घर में आए और किसी बात से इतना हंसे कि उसकी आंखों से आंसू गिरने लगे। कहते हैं कि जो भी दुल्हन के आंसू को अपनी उंगली पर लेकर चाट लेता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आ जाती है।
तब बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं होता
लोगों की आम धारणा है कि मार्ग में कहीं जाते समय अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो अपशगुन होता है। ऐसी स्थिति में लोग पीछे कुछ कदम चलने के बाद फिर से यात्रा शुरु करते हैं या कुछ देर रुक कर किसी और के आगे बढ़ने के बाद सफर शुरु करते हैं। जबकि कई बार बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं बल्कि शुभ होता है।
शगुन शास्त्र के अनुसार किसी जरुरी काम से जा रहे हों और मार्ग में बाईं ओर बिल्ली दिख जाए तो कार्य में सफलता मिलती है। बांयी से दाईं ओर बिल्ली रास्ता काटे तो यह अशुभ फल नहीं देता।
बिल्ली का एक शुभ शगुन यह भी है कि अगर बिल्ली घर में आकर बच्चे को जन्म दे तो यह आने वाले समय में धन लाभ और किसी बड़ी खुशखबरी का संकेत है।
दूध पीकर यह काम करना अपशकुन
शगुनशास्त्र में दूध से संबंधित कई शुभ और अशुभ शगुन बताए गए हैं। माना जाता है कि सुबह उठते ही सामने दूध दिख जाए तो यह शुभ शगुन होता है। इससे दिन की कामयाबी का संकेत मिलता है।
सपने में अगर दूध दिख जाए तो यह भी अच्छा शगुन है। माना जाता है कि इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन दूध पीकर तुरंत घर से बाहर जाना अशुभ शगुन माना जाता है। खासकर अगर छोटे बच्चे ऐसा करते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता।
यही कारण है कि बच्चे को दूध पीलाने के बाद उसे सुलाने का प्रयास किया जाता है।