{"_id":"5cc97c83bdec22074909ea09","slug":"important-festival-and-vrat-list-in-may-month-2019-akshaya-tritiya-and-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई महीने में मनाए जाएंगे 4 बड़े त्योहार, देखें लिस्ट","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
मई महीने में मनाए जाएंगे 4 बड़े त्योहार, देखें लिस्ट
Thu, 02 May 2019 10:48 AM IST
कशिश मिश्रा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Thu, 02 May 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
मई का महीना जिसे हिन्दू कैलेंडर में वैशाख का महीना कहा जाता है वह शुरू हो चुका है। वैशाख का महीना दान, पुण्य और आध्यात्म के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मई के महीने में कई त्योहार मनाए जाएंगे। जानते हैं मई महीने के बड़े त्योहारों की लिस्ट....
विज्ञापन
अक्षय तृतीया- 7 मई
7 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजा और सोना खरीदना को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तिथि पर जो भी शुभ कार्य किया जाता है उसका कभी भी क्षय नहीं होता। इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया तिथि को बहुत ही सौभाग्यशाली तिथि माना जाता है।
विज्ञापन
शनैश्चरी अमावस्या- 4 मई
4 मई को शनि अमावस्या है। हिन्दू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों का विशेष महत्व होता है। शनि अमावस्या में उपवासा, पूजा, गंगा स्नान और दान की विशेष महत्व होता है। शनि की साढ़े साती, शनि की ढ़ैय्या आदि शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिये इस दिन का महत्व बहुत अधिक माना जाता है।
विज्ञापन
रमजान- 6-7 मई से
अल्लाह की इबादत का त्योहार रमजान 6 -7 मई से शुरू हो जाएगा। रमदान में मुस्लिम समुदाय के लोग करीब एक महीने तक अल्लाह की इबादत करते हुए रोजे रखेंगे। महीने के अंत में चांद के दीदार होने के साथ रमजान खत्म होंगे और ईद मनाई जाएगी।
बुद्ध पूर्णिमा- 18 मई
18 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन हुआ था। भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, सत्य का ज्ञान और महापरिनिर्वाण की प्राप्ति एक ही दिन यानि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुआ था। गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार भी माना जाता है। बौद्ध धर्म और हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।