कैसे होली मनाते हैं अमेरिका और पड़ोसी मुल्क के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में होली का त्योहार हैलोइन नाम से प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर की रात को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य पूजा की जाती है। इसे होबो कहते हैं।
इस अवसर पर लोग अजब वेशभूषा बनाते हैं। बच्चों की टोलियां सूर्यास्त के बाद खेलने-कूदने और मस्ती के लिए जमा होती है।
नेपाल होली के रंग भी देखिए
नेपाल में होली के अवसर पर काठमांडू में एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बांस का स्तंभ गाड़कर आधिकारिक रुप से होली के आगमन की सूचना दी जाती है।
होली के दिन यहां भी भारतीय मान्यता और नियामानुसार लोग रंगों का त्योहार मनाते हैं।
चीन की होली का रंग
चीन में च्वेजे नाम का एक त्योहार मनाया जाता है। यह भारत के होली जैसा त्योहार होता है।
पंद्रह दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग आग से खेलते हैं। सुंदर परिधानों में सज धज कर परस्पर गले मिलकर शुभकामना देते हैं।
ऐसे होली मनाते हैं थाईलैंड में
तेरह अप्रैल को थाईलैंड में नव वर्ष 'सौंगक्रान' प्रारंभ होता है। इस अवसर पर बुजुर्ग व्यक्ति जल में इत्र डलकर छोटों के सिर पर डालते हैं। इसे बड़ों का आशीर्वाद माना जाता है।
भारत से कितनी मिलती है अंग्रेजों की होली
सात समंदर पार इंग्लैंड में भी रंगों का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इनका रंगोत्सव भारतीय तरीके से अलग होता है।
लोग अपने मित्रों और संबंधियों को रंग भेंट करते हैं। रंग देकर यह कामना की जाती है कि व्यक्ति के जीवन में रंगों की बहार आए।
इंग्लैंड में रंगोत्सव मनाने का समय करीब वही होता है जब भारत में होली मनाई जाती है। यहां मार्च के अंतिम दिनों में लोग यह त्योहार मनाते हैं।