फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   holastak 2015 holi

होली से पहले के वह आठ दिन अशुभ, कोई शुभ काम नहीं होता

Mon, 23 Feb 2015 10:54 AM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
holastak 2015 holi

होली जलाने और खेलने के रूप में उत्सव भले ही फाल्गुन पूर्णिमा और चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाता है। लेकिन शुरुआत सात दिन पहले और धुलैंडी के लिहाज से आठ दिन पहले से हो जाती है होलाष्टक के रुप में जो इस वर्ष 26 फरवरी को है।

विज्ञापन


वसंत की मस्ती और उल्लास लोगों में ही नहीं प्रकृति में भी फाल्गुन अष्टमी के दिन से उमंग उठता है। परंपरा में इस तिथि से रंग खेलने के दिन तक होलाष्टक मनाया जाता है।
विज्ञापन


होली के चरित नायक और इष्ट आराध्य की भूमि मथुरा, वृंदावन समेत ब्रज का चप्पा-चप्पा रंग, अबीर और गुलाल से रंग-बिरंगा हो उठता है।

लोक और शास्त्र में ये आठ दिन (होलिका दहन से सात दिन पहले और अगले दिन धूलिवंदन) तक होलाष्टक के नाम से विख्यात हैं। इन दिनों की अपनी छटा है। समूची ब्रज भूमि का उल्लास देखने लायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्यों हैं यह आठ दिन अशुभ?

holastak 2015 holi

होलिका की अनेक सामाजिक और धार्मिक अंतर्कथाओं में प्रह्लाद को बचाने के लिए अग्नि के भी शीतल हो उठने का प्रसंग सबसे ज्यादा विख्यात है। होलिका को सिद्धि प्राप्त थी कि आग से उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इसी गुमान के कारण वह भक्त प्रह्लाद को हरिभक्ति के अपराध का दंड देने के लिए, जीवित ही जला देने के लिए उसे गोद में लेकर जलती हुई बैठ गई।

प्रह्लाद का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन होलिका ही धू-धू कर जल मरी। संदेश यह है कि सचाई और भावभक्ति के ईमानदार रास्ते पर चलने वाला का कोई अनिष्ट होता ही नहीं। प्रभु उसकेरक्षक बन कर आते हैं। एक अलग प्रसंग है कि भगवान शिव ने इसी दिन कामदेव को क्रोध से भस्म कर दिया था। विकार पर शिव की विजय का उत्सव भी शुभ के अशुभ को नष्ट कर देने का भाव है।

हिरण्यकश्यपु के अवतार लेने से पहले होलिका के जरिए उत्तर भारत में होलाष्टक के इन आठ दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते। जिस जगह प्रह्लाद और होलिका की प्रतीक रूप में स्थापना की जाती है, उसके आसपास तो कतई नहीं। किसी पुण्य अनुष्ठान में पहले से दीक्षित व्यक्ति तो उन स्तंभ या डंडो को छूते भी नहीं। होलिकादहन की तैयारी के साथ ही मौसम, माहौल में भी घुल उठने वाले भाव, आनंद में रसविभोर करते गीत नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रकृति का रंग भी खिल उठता है।

होलिका दहन के बारे में जानें यह खास बात

holastak 2015 holi

आत्मिक और आध्यात्मिक स्तर पर उल्लास का वातावरण बनता है। जहां होली जलाई जाती है, उस जगह को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद ही सूखी लकड़ियां, उपले तथा घास आदि के रूप में भक्ति और दाहक ऊष्मा, दो स्तम्भों (डंडों) की स्थापना को लोग अलग अलग रूपों में देखते हैं।

उन सबका सार द्वेष और वीभत्स पर भक्ति और भाव की जीत तथा उस जीत का उल्लास है। समझा जाता कि अन्य होलिका दहन में मुहूर्त जरूर देखना चाहिए।

सावधानी बरतने के लिए मनीषियों ने कहा है कि पूर्णमासी में प्रदोष काल में और भद्रा समाप्त हो जाने के बाद ही होली जलाएं।

यदि प्रदोष काल में भद्रा भी है किन्तु मध्य-रात्रि से पहले भद्रा समाप्त हो रहा है, ऐसी स्थिति में भद्रा की मौजूदगी में ही होलिकादहन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed