फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   guru nanak jayanti special say me place where god is not present

गुरू नानक जयंती विशेषः वो जगह बता दो जहां ईश्वर न हो

Wed, 28 Nov 2012 12:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Nov 2012 12:21 PM IST
विज्ञापन
guru nanak jayanti special say me place where god is not present

गुरू नानक देव जी का जन्म दिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसका कारण यह है कि आधुनिक हिन्दू धर्म को इन्होंने परिभाषित किया और समाज को नई रोशनी देने का काम किया। इन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए एक संघ बनाया जो बाद में चलकर सिख संप्रदाय कहलाया जबकि यह हिन्दू और सिख को एक साथ देखना चाहते थे।

विज्ञापन


नानक देव समाज को एक उच्च आदर्श की ओर ले जाना चाहते थे। यह धर्म को व्यवहारिकता पर केन्द्रित करने इच्छा रखते थे। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए नानक देव ने लोगों को तीन बातों की शिक्षा दी भगवान का स्मरण करो। भगवान की भक्ति का मतलब कर्म से हटना नहीं है इसलिए भक्ति के साथ काम पर भी ध्यान दो। तीसरी बात इन्होंने सिखायी सिर्फ अपने लिए ही मत सोचो, जरूरतमंदों की मदद करो।
विज्ञापन


नानक देव धर्म में दिखावा पसंद नहीं करते थे। यही कारण है कि अपने उपनयन संस्कार के समय इन्होंने जनेऊ धारण करने से मना कर दिया था। इनका मानना था कि ईश्वर सर्वत्र सर्वव्यापी है इसलिए ऐसा सोचकर कोई काम नहीं करना चाहिए कि यहां पर ईश्वर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को इन्होंने अपनी अरब यात्रा के दौरान स्पष्ट किया। इस संदर्भ में कथा है कि अरब यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने नानक देव से कहा कि काबे की तरफ पैर करके न सोएं। इसके उत्तर में नानक देव ने कहा कि 'ऐसी दिशा या जगह बता दो जहां खुदा न हो'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed