फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   gopashtami 2019 significance and importance

Gopashtami 2019: तभी प्रगटेंगे गोविंद गोपाल

Fri, 01 Nov 2019 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला स्वामी राधा मोहन
स्वामी राधा मोहन Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Nov 2019 12:01 PM IST
सार

"सर्वे देवा: स्थिता देहे सर्वदेवमयी हि गौ:।"

विज्ञापन
gopashtami 2019 significance and importance

विस्तार

मान्यता है कि कृष्ण जी ने कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से सप्तमी तक गौ-गोप-गोपियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। आठवें दिन इंद्र अहंकार छोड़ कर भगवान की शरण में आए। उसी दिन से गोपाष्टमी पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन सांयकाल गायों के जंगल- खेत से वापस आने पर उनका अभिवादन- पूजन किया जाता है। कहते हैं कि इससे सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है। भविष्य पुराण,स्कंद और ब्रह्मांड पुराण तथा महाभारत में भी गाय के अंग-प्रत्यंगों में देवी-देवताओं की स्थिति का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

 

gopashtami 2019 significance and importance

गाय भारतीय संस्कृति का प्राण है। यह गंगा, गायत्री, गीता, गोवर्धन और गोविंद की तरह पूज्य है। भारत में जन्मे और फले-फूले शैव, शाक्त, वैष्णव, गाणपत्य, जैन, बौद्ध, सिख आदि धर्म-संप्रदायों में उपासना, कर्मकांड और मान्यताओं में अंतर होते हुए भी गाय के प्रति आदर भाव है। समवेत भाव व्यक्त करते हुए कहा गया है, "सर्वे देवा: स्थिता देहे सर्वदेवमयी हि गौ:।" अर्थात गाय की देह में समस्त देवी-देवताओं का वास है। गाय को निरा पशु न मानकर उसे देवताओं की प्रतिनिधि माना गया है। पद्म पुराण के अनुसार गाय के मुख में चारों वेद, सींगों में भगवान शंकर और विष्णु रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

gopashtami 2019 significance and importance

गाय के उदर में कार्तिकेय, मस्तक में ब्रह्मा, ललाट में रुद्र, सीगों के अग्र भाग में इंद्र, दोनों कानों में अश्विनी कुमार, नेत्रों में सूर्य और चंद्र, दांतों में गरुड़, जिह्वा में सरस्वती, अपान में सारे तीर्थ, रोमकूपों में ऋषि, पृष्ठभाग में यम, दक्षिणी पार्श्व में वरुण एवं कुबेर, वाम में यक्ष गण, मुख के भीतर गंधर्व, नासिका के अग्रभाग में सर्प और खुरों में अप्सराएं हैं। तनाव और प्रदूषण से भरे इस वातावरण में गाय की संभावित भूमिका समझ लेने के बाद गोधन की रक्षा में तत्परता से लगना चाहिए। तभी गोविंद-गोपाल की पूजा सार्थक होगी। गोपाष्टमी का उद्देश्य है, गौ-संवर्धन की ओर ध्यान आकृष्ट करना। त्योहार की प्रासंगिकता इससे और बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed