फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   goddess durga arriving on horse

रहें सावधान, इस साल मां दुर्गा आ रही हैं घोड़े पर चढ़कर

Mon, 30 Sep 2013 03:27 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 30 Sep 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
goddess durga arriving on horse

इस हफ्ते 5 अक्तूबर से शक्ति की उपासना का पर्व दुर्गा पूजा आरंभ हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से दशमी तिथि तक मां दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं इसलिए इसे नवरात्र के नाम से जाना जाता है। महालया के दिन जब सभी पितृगण पृथ्वी से अपने लोक लौट रहे होते हैं उसी दिन मां अपने लोक से पृथ्वी के लिए प्रस्थान करती हैं।

विज्ञापन


माता का वाहन यूं तो सिंह है लेकिन तिथि के अनुसार हर साल माता का वाहन अलग-अलग होता है। यानी माता सिंह की बजाय दूसरी सवारी पर सवार होकर भी पृथ्वी पर आती हैं। इस संदर्भ में शास्त्रों में कहा गया है कि 'शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता' इसका अर्थ है सोमवार व रविवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापन होने पर मां दुर्गा हाथी पर आती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, अक्तूबर महीने का राशिफल विस्तार से
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तथा मंगलवार को कलश स्थापन होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है। गुरुवार अथवा शुक्रवार के दिन कलश स्थापन होने पर माता डोली पर चढ़कर आती हैं। बुधवार के दिन कलश स्थापन होने पर माता नाव पर सावर होकर आती हैं।

पढें, कुंवारी कन्या से संबंध बनाने वाले के लिए यमलोक में कैसी सजा?


माता जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं उसके अनुसार वर्ष में होने वाली घटनाओं का भी आंकलन किया जाता है। इस वर्ष कलश स्थापन 5 अक्तूबर यानी शनिवार के दिन है। इसलिए इस वर्ष माता घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना जाता है। घोड़े पर माता का आगमन शासन और सत्ता के लिए अशुभ माना गया है। इससे सरकार को विरोध का सामना करना पड़ता है और सत्ता परिवर्तन का योग बनता है।


पढें, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

बीते साल भी माता इसी वाहन पर आई थी जिसका परिणाम है कि पूरे साल देश की राजनीति में उथल-पुथल मची रही। देश को कई विकट स्थितियों का सामना करना पड़ा। देश के कई भागों में प्राकृतिक आपदा के कारण जान-माल का नुकसान हुआ। पंडित मुरली झा के अनुसार इन दिनों पड़ोसी देश के साथ संबंध में कड़वाहट का एक कारण माता का घोड़ा पर आना हो सकता है।

विजयादशमी 13 अक्तूबर रविवार के दिन है। शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन विजयादशमी होने पर माता हाथी पर सवार होकर वापस कैलाश की ओर प्रस्थान करती हैं। माता की विदाई हाथी पर होने से आने वाले साल में खूब वर्षा होगी। जिससे उन्न का उत्पादन खूब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed