Ganesh Jayanti 2023: आज गणेश जयंती पर जरूर करें गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ, पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं
Ganesh Jayanti 2023: मान्यता है कि भगवान गणपति की पूजा से मनुष्य को विद्या, धन, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। ऐसे में भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए आज के दिन यदि आप श्रीगणेश के 12 नाम की स्तुति का पाठ विधिवत कर लें तो आपकी सारी कामनाएं पूर्ण हो सकेंगी।
विस्तार
Ganesh Jayanti 2023: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस चतुर्थी को तिलकुंद चतुर्थी, माघी गणेशोत्सव, माघ विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी, वरद तिल कुंद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणपति की पूजा से मनुष्य को विद्या, धन, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। ऐसे में भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए आज के दिन यदि आप श्रीगणेश के 12 नाम की स्तुति का पाठ विधिवत कर लें तो आपकी सारी कामनाएं पूर्ण हो सकेंगी। इसे गणेश द्वादश नाम स्तोत्र भी कहा जाता है। गणेश द्वादश नाम स्तोत्र इस प्रकार है...
Ganesh Jayanti 2023: आज गणेश जयंती पर बन रहे कई संयोग, बप्पा को लगाएं 5 चीजों का भोग, खुलेंगे उन्नति के द्वार
गणेश द्वादश नाम स्तोत्र
सुमुखश्चैकदन्तश्च कपिलो गजकर्णकः।
लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो विनायकः॥
धूम्रकेतुर्गणाध्यक्षो भालचन्द्रो गजाननः।
द्वादशैतानि नामानि यः पठेच्छृणुयादपि॥
विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा।
संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते॥
गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का महत्व
श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्र में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया है। माना जाता है कि इन 12 नाम के जाप या श्रवण करने विद्या, विवाह, गृह, संकट मुक्ति, दुश्मनों से मुक्ति के साथ ही धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
1.सुमुख
2.एकदन्त
3.कपिल
4.गजकर्ण
5.लम्बोदर
6.विकट
7.विघ्ननाश
8.विनायक
9.धूम्रकेतु
10.गणाध्यक्ष
11.भालचन्द्र
12.गजानन
इस तरह से करें इस स्तुति का पाठ
गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करने के लिए स्नान आदि से निवृत होकर भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पूर्व या उत्तर की तरफ मुख कर आसन पर बैठ जाएं। इसके बाद गणपति जी के समक्ष दीपक जलाकर उन्हें चंदन, पुष्प, धूप-दीप और नैवेध अर्पित करें। फिर गणेश जी के समक्ष बैठकर ही द्वादश नाम का पाठ करें।
Ganesh Jayanti 2023: गणेश जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि