Ganesha Jayanti 2023: आज यानी 25 जनवरी 2023 को गणेश जयंती मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इसे गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार गणेश जयंती के दिन बेहद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि गणेश जयंती के दिन बुधवार है। धर्म शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित है। इसके अलावा आज गणेश जयंती पर रवि योग, परिघ योग और शिव योग बने हैं। ऐसे में आज गणेश जयंती पर गणपति बप्पा को उनका मनचाहा भोग अर्पित करके आप उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं। गणेश जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से उन्नति के द्वार खुलते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ये रहे गणपति बप्पा के प्रिय भोग...
Ganesh Jayanti 2023: आज गणेश जयंती पर बन रहे कई संयोग, बप्पा को लगाएं 5 चीजों का भोग, खुलेंगे उन्नति के द्वार
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:09 AM IST
सार
Ganesha Jayanti 2023: आज यानी 25 जनवरी 2023 को गणेश जयंती मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन