फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Follow These Ganesh Tips To Avoid Vastu Dosh News in Hindi

Ganesh Mantra : जानिए भगवान गणेश के 12 नाम कौन से हैं ? इनको रोज जपने से होता है ये फायदा

Mon, 17 Apr 2023 04:29 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

जो भी साधक श्री गणेश जी को रोज़ सिंदूर अर्पित कर इन 12 नाम का जाप करता है उसे कार्य सिद्धि प्राप्त होती है। नारद पुराण में इन 12 नाम को जपने के कुछ फायदे भी बताए गए है। 

विज्ञापन
Follow These Ganesh Tips To Avoid Vastu Dosh News in Hindi

विस्तार

श्रीगणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है। किसी भी काम की शुरुआत में उनकी पूजा की जाती है क्योंकि वो देवताओं में प्रथम पूज्य है। श्री गणेश जी की सेवा करने से मनुष्य के दुखों का नाश हो जाता है और उसे समृद्धि प्राप्त होती है। श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनके 12 नाम का जाप किया जाता है जोकि इस प्रकार है। 
विज्ञापन


1. ॐ सुमुखाय नम: 2. ॐ एकदंताय नम: 3. ॐ कपिलाय नम: 4. ॐ गजकर्णाय नम: 5. ॐ लंबोदराय नम: 6. ॐ विकटाय नम: 7. ॐ विघ्ननाशाय नम: 8. ॐ विनायकाय नम: 9. ॐ धूम्रकेतवे नम: 10. ॐ गणाध्यक्षाय नम: 11. ॐ भालचंद्राय नम: 12. ॐ गजाननाय नम:
विज्ञापन


जो भी साधक श्री गणेश जी को रोज़ सिंदूर अर्पित कर इन 12 नाम का जाप करता है उसे कार्य सिद्धि प्राप्त होती है। नारद पुराण में इन 12 नाम को जपने के कुछ फायदे भी बताए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 - विद्या की प्राप्ति - दरअसल भगवान गणेश जी को विद्या और बुद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में सबसे पहला आशीर्वाद विद्या के रूप में ही प्राप्त होता है। जो बालक इन 12 नामों का रोज जाप करता है उसकी याददाश्त बेहद तीव्र होती है और वो मेधावी होता है। 

2 - धन की प्राप्ति- भगवान गणेश जी को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। रिद्धि सिद्धि उनकी सेवा में रहती है जिसके कारण जिस भी जातक पर श्री गणेश प्रसन्न हो जाते है उसे सिद्धि प्राप्त होने में देर नहीं लगती है। गणेश जी का आशीर्वाद दरिद्रता को नष्ट कर धन के भंडार भर देता है। 

3 - संतान की प्राप्ति - जो भी दंपत्ति संतान की चाह रखते है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही तो ऐसे दंपत्ति सुबह शाम एक साथ गणेश जी के सामने बैठकर इन 12 नामों का जाप करें। गणेश जी अपने भक्त को हर संकट से बाहर निकाल देते है ऐसे में उनका यह उपाय आपकी झोली भरने का काम करेगा। 


4 - मोक्ष की प्राप्ति-  गणेश जी महाराज को प्रथम पूज्य का दर्जा दिया गया है ऐसे में कोई भी काम बिना उनके आशीर्वाद के पूरा नहीं हो सकता है। गणेश जी की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो भी मनुष्य इन 12 नामों का नित्य जाप करेगा उसे धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed