Akshaya Tritiya 2023: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को है। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए ये दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त के शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। खरीदारी करने के लिए भी ये दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन घर में सोना चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन किया गया कोई भी कार्य शुभ और अक्षय फल देने वाला माना जाता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन लोग बिना पंचांग देखे ही शादी-विवाह, मुंडन जैसे अन्य मांगलिक कार्य करते हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए...
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:49 AM IST
सार
Akshaya Tritiya 2023: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को है। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए ये दिन काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन