फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   famous amazing and unique temple in rajasthan

इस मंदिर में वर्षों से चढ़ाई जाती है हथकड़ियां, जानिए ऐसा क्यों

Sun, 20 May 2018 04:03 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
 famous amazing and unique temple in rajasthan

हमारे देश में हजारो की संख्या में मंदिर और शिवालय है जिनमें कई तरह की मान्यताएं और चमत्कार जुड़े हुए हैं। लोग अक्सर भगवान को प्रसन्न करने के लिए फल- फूल और प्रसाद चढ़ाते हैं। लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां देवी को प्रसन्न करने  के लिए हथकड़ी और बेड़ियां चढ़ाई जाती है। आइए जानते हैं आखिर भक्त क्यों चढ़ाते हैं ऐसा प्रसाद।

विज्ञापन


राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के जोलर ग्राम पंचायत में दिवाक माता का प्राचीन मंदिर है। ये वही मंदिर है जहां भक्त माता को हथकड़ी और बेड़ियों का चढ़ावा चढ़ाने दूर दूर से पहुंचते हैं।-इस प्राचीन मंदिर के परिसर में गड़े 200 साल पुराने त्रिशूल में हजारों हथकड़ियां चढ़ाई गई हैं। बेड़िया और हथकड़ियां चढ़ाने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।
विज्ञापन


इस बारे में ऐसी मान्यता है कि मालवा के जंगल में डाकुओं का राज हुआ करता था। डाकू जब भी इस मंदिर में आते तो माता को बेड़िया और हथकड़ी चढ़ाया करते थे। डाकू यहां मन्नत मांगा करते थे। जब भी वह पुलिस के चंगुल से बच जाते तो वे यहां आकर हथकड़ी और बेड़ियां चढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार एक नामी डाकू पृथ्वीराणा ने जेल में दिवाक माता से मन्नत मांगी थी कि अगर वह जेल तोड़कर भागने में सफल रहा, तो वह सीधा यहां दर्शन करने के लिए आएगा। कुछ समय बाद ही उसकी बेड़ियां टूट गई और वह जेल से भागने में सफल हो गया।तभी से यहां लोग अपने परिवार वाले लोगों को जेल से छुड़ाने के लिए इस मंदिर में हथकड़ी और बेड़ियां चढ़ाने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed