फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Falgun Month 2023 Start End Date Dont Make These Mistake for Next 28 Days It Will Be Dangerous

Falgun Month 2023: फाल्गुन के महीने में रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेगा लाभ

Thu, 09 Feb 2023 12:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 09 Feb 2023 12:33 AM IST
सार

Phalguna Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुरुआत सोमवार, 06 फरवरी 2023 से हो चुकी है। ये साल का आखिरी महीना होता है। ये माह मंगलवार, 07 मार्च तक रहने वाला है। 

विज्ञापन
Falgun Month 2023 Start End Date Dont Make These Mistake for Next 28 Days It Will Be Dangerous
शुरू हो गया फाल्गुन का महीना, जानें इस माह में क्या करें और क्या नहीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

Phalguna Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुरुआत सोमवार, 06 फरवरी 2023 से हो चुकी है। ये साल का आखिरी महीना होता है। ये माह मंगलवार, 07 मार्च तक रहने वाला है। फाल्गुन के महीने को ऊर्जा और यौवन का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में वातावरण खुशनुमा हो जाता है और हर जगह नई उमंग छा जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। फाल्गुन शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना का महीना होता है। इस महीने होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में तो पूरे फाल्गुन महीने में होली का अलग ही उत्सव देखने को मिलता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में फाल्गुन महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका जरूर पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से वे नियम हैं...

विज्ञापन


MahaShivratri 2023: सिर्फ बेलपत्र और एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ, जानिए शिवपुराण की ये कथा
विज्ञापन


फाल्गुन माह में इन नियमों का रखें ध्यान  

  • फाल्गुन माह के शुरू होते ही सर्दियां खत्म होने लगती हैं और गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में इस महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फाल्गुन माह में अनाज की बजाय फलाहार ज्यादा करना चाहिए। इस महीने में कम अनाज का सेवन करना चाहिए।
  • इस माह में भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण की नियमित उपासना करें। साथ ही पूजा में फूलों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
  • पूरे फाल्गुन माह में मांस-मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।  
  • फाल्गुन का महीना आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। मान्यता है कि वसंत ऋतु होने की वजह से इस महीने में लोगों के प्रेम संबंधों एवं व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है। इसलिए हर किसी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिव जी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed