{"_id":"5fcdfc518ebc3ecf656fda0d","slug":"eclipse-2021-dates-know-the-details-of-surya-grahan-and-chandra-grahan-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eclipse 2021: साल 2021 में कितने सूर्य ग्रहण और कितने चंद्र ग्रहण, जानें सारी जानकारी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Eclipse 2021: साल 2021 में कितने सूर्य ग्रहण और कितने चंद्र ग्रहण, जानें सारी जानकारी
Mon, 07 Dec 2020 06:38 PM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 07 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
साल 2021 में लगने वाले ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2021 में चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है। ग्रहण में लगने वाले सूतक काल में बेहद सावधानी बरती जाती है। इस दौरान कई कार्य वर्जित माने जाते हैं। साल 2021 में कब-कब रहेगा ग्रहण का साया, जानते हैं विस्तार से-
साल 2021 में सूर्य ग्रहण
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए इन दोनों ग्रहों का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
साल 2021 में चंद्र ग्रहण
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह चंद्र भारत में भी दिखाई देगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को वर्जित माना गया है। खासकर शुभ कार्यों को। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित होता है और इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता है। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
सूर्य और चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इन दोनों ग्रहों से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूर्य ग्रहण में सूर्य के बीज मंत्र और चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। इसके अलावा इन दोनों ग्रहों के यंत्रों की पूजा करने से भी ग्रहण के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाया जा सकता है।

पढ़ें साल 2021 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की सारी जानकारी
साल 2021 में चंद्र ग्रहण
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह चंद्र भारत में भी दिखाई देगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
जानें साल 2021 में लगने वाले चंद्र ग्रहण की पूरी जानकारी