फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dream Astrology If you are seeing these things in dreams then understand that your luck is going to change

Dream Astrology: सपने में दिख रही हैं ये चीजें तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत, यहां जानें क्या है शुभ संकेत

Thu, 03 Apr 2025 12:28 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Apr 2025 12:28 PM IST
सार

fortune 2025: त्योहारों के मौके पर कई सपनों का देखना शुभ माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप देखते हैं तो समझ लीजिए कि भाग्य आपका साथ देने वाला है और सफलता आपकी दहलीज पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Dream Astrology If you are seeing these things in dreams then understand that your luck is going to change
ऐसे सपने आना माना जाता है शुभ - फोटो : freepik.com

विस्तार

हम रोज रात में सोते हैं और एक अच्छी नींद के बाद हमारी सुबह की अच्छी शुरुआत होती है। हालांकि, कई बार हम रात में ऐसे सपने भी देख लेते हैं, जिसका मतलब हम समझ नहीं पाते हैं और दिनभर बेचैन रहते हैं। कहा जाता है कि सपने सिर्फ हमारी कल्पनाओं का ही हिस्सा नहीं होती हैं, बल्कि कई बार यह भविष्य का भी संकेत देती हैं। त्योहारों के मौके पर कई सपनों का देखना शुभ माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप देखते हैं तो समझ लीजिए कि भाग्य आपका साथ देने वाला है और सफलता आपकी दहलीज पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


सपने में सांप का देखना
कई लोग सपने में सांप देखते हैं। कहा जाता है कि सपने में सांप का देखना शुभ माना जाता है। सपने में सांप का देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में कुछ बेहतर होने वाला है और भाग्योदय भी होने वाला है। अगर सपने में सांप आपको बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है तो इसका मतलब यह है कि भविष्य में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


सपने में झरना देखने का क्या होता है अर्थ
अगर सपने में आप साफ पानी या बहता हुआ जल, जैसे झरना इत्यादि नजर आता है तो यह शुभ संकेतों में गिना जाता है। यह जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि अब तक आप जिन परेशानियों से होकर गुजरे थे, वो जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके अलावा यह सपना आर्थिक स्थिति की मजबूती और मानसिक शांति की ओर भी संकेत देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण? जानें व्रत खोलने की सही तिथि

हनुमान जी के इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, कष्टों का होगा नाश

सपने में सोना या गोल्ड की ज्वेलरी देखा
अगर आपको सोने के गहने के सपने आ रहे है तो यह काफी शुभ होता है। यह सपना इस ओर संकेत करता है कि जल्दी ही आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। इसका अर्थ यह भी होता है कि आपको जल्द ही नौकरी या फिर व्यापार में बड़ा लाभ देखने को मिल सकता है। यह भाग्योदय का भी संकेत देता है।


सपने में उल्लू का दिखना
सपने में उल्लू का दिखना काफी लाभकारी माना जाता है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में उल्लू देखने का अर्थ होता है कि जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और धन वर्षा होने वाली है।

सपने में खाली बर्तन देखना
सपने में खाली बर्तन देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि जल्द ही आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। यह धन लाभ का भी संकेत देता है और इसका अर्थ होता है कि आपके सारे बिगड़े हुए काम जल्द ही बनने वाले हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed