फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   donation for bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर को पहली बार मिला इतना बड़ा दा

Mon, 03 Apr 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 03 Apr 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
donation for bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर

जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के प्रति भक्तों की श्रद्धा और आस्था इस कदर है कि वह अपने आराध्य के लिए कुछ भी देने को तैयार हैं। नोटबंदी के दौर में भी बांकेबिहारी मंदिर में धनवर्षा का क्रम जारी रहा। अब दिल्ली के श्रद्धालु ने बांकेबिहारी महाराज में भरपूर आस्था जताते हुए दान की नई परिभाषा गढ़ दी। उसने करीब पौने दो करोड़ रुपए का चेक मंदिर प्रबंधन को दिया। 

विज्ञापन


रविवार को मंदिर प्रबंधन को मिला चेक दिल्ली निवासी चांद सहगल ने अपने जन्मदिन पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवा में दिया है। श्रद्धालु चांद सहगल मदर्सन इंडिया कंपनी के चेयरपर्सन बताए गए हैं। कंपनी को वर्ष 2016-17 में मिली अपार सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने एक करोड़ 80 लाख 87 हजार रुपये का चेक दिया। इतनी बड़ी दान राशि का चेक केवल एक व्यक्ति के द्वारा पहली बार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को दान स्वरूप मिला है। यह दान मंदिर में चर्चा का विषय बना रहा। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर को कई भक्तों से समय-समय पर दान मिलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed