फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   diwali 2024 laxmi puja date and type of sculptures of lakshmi ganesh on deepawali

Diwali 2024 Laxmi Puja: दिवाली पर कैसी होनी चाहिए लक्ष्मी-गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें, जानें यहां

Fri, 25 Oct 2024 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Oct 2024 07:40 AM IST
सार

Diwali 2024 Laxmi Puja: दिवाली पर धन की देवी माता लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा करने का विधान होता है। इसके अलावा दिवाली पर अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें की पूजा और रखने के कुछ नियम होते हैं। 

विज्ञापन
diwali 2024 laxmi puja date and type of sculptures of lakshmi ganesh on deepawali
दिवाली 2024 लक्ष्मी-गणेश: दीपावली पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की संयुक्त तस्वीर को अत्यंत शुभ माना जाता है। - फोटो : adobe

विस्तार

Diwali 2024 Laxmi Puja: दीपावली का पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, ताकि उनका आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली पर घर में सही प्रकार की तस्वीरें लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये तस्वीरें न केवल घर की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि का भी संचार करती हैं।
विज्ञापन


गणेश-लक्ष्मी जी की तस्वीर
दीपावली पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की संयुक्त तस्वीर को अत्यंत शुभ माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है, जबकि माता लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं। दोनों की संयुक्त तस्वीर घर में लगाने से सभी प्रकार की विघ्न-बाधाओं का नाश होता है और साथ ही धन-संपत्ति का आगमन होता है। यह तस्वीर घर के मुख्य हॉल या पूजा स्थल में लगानी चाहिए, ताकि पूरे परिवार को इसका शुभ प्रभाव प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णु-लक्ष्मी की साथ वाली तस्वीर
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का एक साथ चित्र घर में लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। विष्णु और लक्ष्मी का साथ होना गृहस्थ जीवन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह तस्वीर इस बात का प्रतीक है कि लक्ष्मी जी केवल वहीं टिकती हैं जहां धर्म और सदाचार का पालन होता है। ऐसी तस्वीर को घर के पूजा कक्ष या बैठक कक्ष में स्थापित किया जा सकता है, जिससे परिवार में सौहार्द और प्रेम का वातावरण बना रहता है।

गाय और बछड़े की तस्वीर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। गाय और उसके बछड़े की तस्वीर को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। यह तस्वीर परिवार में प्रेम और वात्सल्य की भावना को बढ़ाती है। ऐसी तस्वीर को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें वाहन और सोना-चांदी खरीदनें का मुहूर्त

स्वस्तिक और ॐ का चित्र
स्वस्तिक और ॐ के चित्रों को भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र माना गया है। दीपावली पर घर में स्वस्तिक और ॐ का चित्र लाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह चित्र घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है।

हाथी की तस्वीर
हाथी को भारतीय धार्मिक परंपराओं में शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। हाथी की तस्वीर को दीपावली पर घर में लगाने से घर में शक्ति, धैर्य और समृद्धि का आगमन होता है। हाथी की तस्वीर को मुख्य रूप से उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है, क्योंकि इसे कुबेर की दिशा माना जाता है, जो धन और संपत्ति के देवता हैं। धार्मिक मान्यता है कि हाथी की तस्वीर से घर में स्थिरता और उन्नति का वास होता है।

Diwali Date 2024: दिवाली कब मनाएं 31 अक्तूबर या 01 नवंबर ? जानें क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

उल्लू की तस्वीर
भारतीय संस्कृति में उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना गया है। दीपावली के समय उल्लू की तस्वीर या मूर्ति लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। उल्लू को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। इसकी तस्वीर घर या कार्यस्थल में लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed