Dhanteras 2024: पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन में तेरह गुना वृद्धि के योग बनते हैं। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दिन सोना-चांदी, घर, जमीन व किसी वाहन का खरीदना फलदायक माना जाता है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। इस संयोग में खरीदारी करने से घर में बरकत बनी रहती हैं। ऐसे में आइए धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं।
Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें वाहन और सोना-चांदी खरीदनें का मुहूर्त
सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी व घर, बर्तन और आभूषण खरीदने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और उनकी कृपा जीवन पर बनी रहती हैं। इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए तीन मुहूर्त बन रहे हैं।
पहला शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 मिनट से 30 अक्तूबर 6:32 मिनट तक।
दूसरा शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 06:31 बजे से रात 08:13 तक।
तीसरा खरीदारी का मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 5:38 बजे से 6:55 तक रहेगा।
धनतेरस पर वाहन खरीदने का मुहूर्त
वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। परंतु खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक आप वाहन खरीद सकते हैं।
चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41
लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28
लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51
शुभ (उत्तम) - दोपहर 04.13 - शाम 05.36
अमृत (सर्वोत्तम) - शाम 05.36 - रात 07.14
चर (सामान्य) - रात 07.14 - रात 08.51
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - सुबह 06:33 - सुबह 10:42
अपराह्न मुहूर्त (चर) - शाम 04:13 - शाम 05:36
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 12:04 - दोपहर 13:27