फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2024 remove these things out of the house before deepawali

Diwali 2024: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Sat, 26 Oct 2024 06:37 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 06:37 AM IST
सार

माना जाता है कि जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है, माता लक्ष्मी का वास वहीं पर होता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि दिवाली मां लक्ष्मी आपके घर आएं तो कुछ वस्तुओं को घर से बाहर कर निकाल दें। 

विज्ञापन
Diwali 2024 remove these things out of the house before deepawali
Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Diwali 2024: दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसे हर साल पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से घर में धन, सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही आर्थिक लाभ के योग भी बनते हैं। दिवाली आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। लोग दिवाली से पहले अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं। माना जाता है कि जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है, माता लक्ष्मी का वास वहीं पर होता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि दिवाली मां लक्ष्मी आपके घर आएं तो कुछ वस्तुओं को घर से बाहर कर निकाल दें। ऐसी मान्यता है कि इससे देवी की कृपा बनी रहती है और दरिद्रता भी घर से दूर होती है।

विज्ञापन


दिवाली से पहले घर से बाहर निकालें ये पांच चीजें

टूटा शीशा
अगर आपके घर में कोई भी टूटा हुआ शीशा रखा है तो इसे दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल फेंके। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे घर के सदस्यों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


बंद घड़ी
कई बार हम पुरानी या बंद घड़ी को घर के किसी कोने में रखकर छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। यदि घड़ी बंद हो चुकी है या खराब है तो इसे घर में नहीं रखा चाहिए। इसे समय की रुकावट और नकारात्मकता का संकेत माना जाता है। इसलिए बंद घड़ी को या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब फर्नीचर
घर में टूटे-पुराने फर्नीचर का होना भी नकारात्मकता को आकर्षित करता है। घर में रखे खराब या टूटे-फूटे फर्नीचर घर की उन्नति में बाधा बनते हैं। इसलिए ऐसे फर्नीचर को भी दिवाली से पहले हटा दें।

खंडित मूर्ति
शास्त्रों में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को घर में रखना अशुभ बताया गया है। इसलिए ऐसी मूर्तियों को दिवाली से पहले घर से हटा दें। लेकिन ध्यान रहे कि मूर्तियों को किसी पेड़ के नीचे रख दें या फिर किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। मूर्तियों का अपमान करने से भगवान नाराज होते हैं।


खराब लोहा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे या खराब लोहे के सामान शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं। घर में ऐसे सामान के होने से आर्थिक और शारीरिक समस्याएं हो उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए ऐसे खराब लोहे के सामान को भी दिवाली से पहले घर से बाहर करना चाहिए।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed