{"_id":"7509cf45cf538bc14ace21cd6d45a295","slug":"chaturmas-vishnu-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन चार महीनों में भगवान विष्णु की पूजा का है ऐसा है नियम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन चार महीनों में भगवान विष्णु की पूजा का है ऐसा है नियम
पण्डित जयगोविंद शास्त्री
Updated Sun, 06 Jul 2014 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषियों, मुनियों, योगियों, यक्षों, देवताओं आदि की तपस्या का पावन पर्व 'चातुर्मास्य' आषाढ़ शुक्ल एकादशी 9 जुलाई शुरु हो रहा है। देवप्रबोधिनी (कार्तिक शुक्ल) एकादशी तक विष्णु के योगनिद्रा में रहने तक यह पर्व चातुर्मास चलेगा। इस अवधि में देव शक्तियां क्षीण होती जाती हैं।
विज्ञापन
मनुष्य को यह याद रखना चाहिए कि यह व्रत संन्यासियों और विरक्तों के लिए ही नहीं, गृहस्थजनों के लिए भी है। इन चार महीनों में घर या मंदिर में मूर्ति आदि की प्राणप्रतिष्ठा नहीं होती है। विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार भी नहीं किए जाते।
विज्ञापन
पढ़ें,रूद्राभिषेक के इस फायदे को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
चातुर्मास शुरु होने पर श्रद्धालु अपने घर में चतुर्भुज श्रीविष्णु की पीतांबर पहनी प्रतिमा स्थापित करें। उसे शुद्ध एवं सुंदर पलंग पर स्थापित करें। जिसके ऊपर सफेद चादर बिछी हो और तकिया रखी हो।
विज्ञापन
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 7 जुलाई से 13 जुलाई तक का राशिफल
फिर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, शर्करा, लावा और गंगाजल से स्नान कराकर गोपी चन्दन का लेप करें पुनः गंगा जल से स्नान कराकर गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, ऋतुफल, पुष्प, सुगन्धित पदार्थों से श्रृंगार करें। इस प्रकार श्रीहरि की पूजा करके इस मंत्र से प्रार्थना करें।
पढ़ें,आखिर क्यों इन छह रातों में पति पत्नी को साथ नहीं सोना चाहिए?
जगन्नाथ ! आपके सो जानेपर यह सारा जगत् सो जाता है तथा आपके जागृत होने पर सम्पूर्ण चराचर जगत जग उठता है। इस प्रकार भगवान विष्णु की प्रार्थना करे और ॐ नमो नारायण' का जप ध्यान, मंत्र पूजन करें।